VIDEO: बीच प्रोग्राम में सपना चौधरी ने किया नागिन डांस, देखने वालों के उड़े होश
स्टेज से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचाने वाली सपना चौधरी ने हरियाणा में गुरुग्राम के पास दौलताबाद गांव में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा नागिन डांस किया कि आपने भी पहले कभी सपना को इस अंदाज में नहीं देखा होगा।
नई दिल्ली। अपने डांस के जरिए लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों मे हैं। स्टेज से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचाने वाली सपना चौधरी ने हरियाणा में गुरुग्राम के पास दौलताबाद गांव में एक कार्यक्रम के दौरान ऐसा नागिन डांस किया कि आपने भी पहले कभी सपना को इस अंदाज में नहीं देखा होगा। सपना को नागिन डांस करते देख उनके प्रशंसक भी चौंक गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

नागिन डांस देखकर गूंजने लगी तालियां
पिछले दिनों गुरुग्राम के पास दौलताबाद गांव में सपना चौधरी का स्टेज प्रोग्राम था। डांस प्रोग्राम चल ही रहा था कि अचानक सपना ने गाने के बीच में नागिन डांस शुरू कर दिया। इसके बाद तो पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके प्रशंसक सपना चौधरी का ये अंदाज देखकर चौंक गए। आपको बता दें कि हरियाणा से लेकर दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में सपना के चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सपना चौधरी के इस वीडियो को सोनोटेक हरियाणवी म्यूजिक कंपनी 27 मार्च 2018 को यूट्यूब पर अपलोड किया है। महज 3 दिन में इस वीडियो को अभी तक 600,509 लोग देख चुके हैं। गौरतलब है कि यूट्यूब पर सपना चौधरी के डांस वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। पिछले दिनों बिग बॉस में बिजी रहने के कारण सपना चौधरी के चाहने वालों को उनके डांस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।
देखिए वो वीडियो:-
जब रोकना पड़ा सपना का शो
हाल ही में सपना चौधरी के एक शो के दौरान उस वक्त हंगामा मच गया था जब होली के मौके पर दिल्ली में एक पुलिसकर्मी ने पहुंचकर उनका शो रुकवा दिया। पुलिसकर्मी का कहना था कि इस कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं ली गई है। वहां मौजूद आयोजकों और दूसरे लोगों ने पुलिसवाले को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना तो सपना चौधरी को शो के बीच में ही स्टेज से उतरना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications