अब 'दबंग' पुलिस अफसर बनीं सपना चौधरी, सोशल मीडिया पर Video ने मचाया तहलका

गुंडों के साथ मार-धाड़ करती हुईं नजर आ रहीं सपना चौधरी इस फिल्म में कुछ अलग ही तेवरों में नजर आ रही हैं। जानिए क्या है फिल्म की कहानी...

नई दिल्ली। हरियाणा की सुपरस्टार डांसर सपना चौधरी अब एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। हरियाणा के लाखों दिलों की धड़कन और अपने डांस के जरिए दिल्ली, राजस्थान से लेकर वेस्ट यूपी तक गर्दा उड़ाने वाली सपना चौधरी ने धमाकेदार अंदाज में बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। सपना चौधरी की आने वाली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। फिल्म के ट्रेलन ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। महज दो दिन के भीतर ही इस ट्रेलर को 381765 लोग देख चुके हैं। फिल्म में सपना चौधरी जबरदस्त एक्शन में नजर आ रही हैं। ये पहला मौका है जब उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखेंगे। (वीडियो: खबर के अंत में)

फिल्म में चार दोस्तों की कहानी

फिल्म में चार दोस्तों की कहानी

फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' में सपना चौधरी एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें उनके बचपन की कुछ कहानियों को भी दिखाया गया है। फिल्म में सपना के अलावा नील मोटवानी, विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और एक्ट्रेस अंजू जाधव भी हैं। फिल्म के निर्माता जोयाल डेनियल हैं और हादी अली ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने के आखिर में खत्म हुई थी। सपना चौधरी के फैंस को इस फिल्म में एक अलग अंदाज में उनके डांस के अलावा एक्शन और एक्टिंग देखने को मिलेगी।

8 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

8 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

दरअसल फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। चारों दोस्त अपनी लाइफ में कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं लेकिन उनकी किस्मत उन्हें कहीं और ही ले जाती है। चारों के रास्ते में काफी मुश्किलें भी आती हैं। फिल्म के ट्रेलर में पहले सपना चौधरी एक कॉलेज गर्ल के रूप में नजर आती हैं और उसके बाद पुलिस अफसर की भूमिका में। सपना चौधरी इससे पहले अपने डांस शो के अलावा कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं, लेकिन फिल्म में पहली बार दर्शक उन्हें देखेंगे। फिल्म आने वाली 8 फरवरी को रिलीज होगी।

सोशल मीडिया पर सपना का जलवा

आपको बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो और फोटो चंद मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। यूपी, हरियाणा और दिल्ली के अलावा बिहार तक सपना चौधरी के फैंस की संख्या लाखों में है। सपना चौधरी टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। शो में उनकी और अर्शी खान की लड़ाई काफी सुर्खियों में रहीं थी। हाल ही में सपना चौधरी उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब बिहार में उनके एक शो के दौरान भगदड़ मचने से एक युवक की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+