हेमा मालिनी के खिलाफ मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं सपना चौधरी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, सियासी पारा गरमाता जा रहा है। खास तौर से उत्तर प्रदेश में सभी प्रमुख सियासी दल अपनी जीत पक्की करने के लिए चुनावी रणनीति को फाइनल करने में जुटी हुई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि हरियाण की मशहूर डांसर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी राजनीति में उतर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, सपना चौधरी कांग्रेस के टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

क्या अब राजनीति में एंट्री की तैयारी में हैं सपना चौधरी

क्या अब राजनीति में एंट्री की तैयारी में हैं सपना चौधरी

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी सपना चौधरी को मथुरा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है। अपने धमाकेदार डांस से लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी क्या राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं? अभी पूरी तरह से ये स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा कि सपना चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें

हेमा मालिनी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलें

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी ने सपना चौधरी को मथुरा लोकसभा सीट से टिकट का ऑफर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि मथुरा जाट बाहुल्य सीट मानी जाती है। यहां पर सपना चौधरी जाट वोटरों को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के खिलाफ सपना चौधरी को उम्मीदवार हो सकती हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक सपना चौधरी की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पिछले साल सोनिया-राहुल गांधी से की थी मुलाकात

पिछले साल सोनिया-राहुल गांधी से की थी मुलाकात

हालांकि सपना चौधरी ने अपने कई इंटरव्यू में सार्वजनिक तौर पर ये बताया है कि वो सोनिया गांधी से काफी प्रभावित हैं। पिछले साल सपना चौधरी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी। जब उनसे पूछा गया कि राहुल और सोनिया से उन्होंने मुलाकात की है इसके पीछे कोई खास वजह है, इस पर उन्होंने कहा कि हर बात के पीछे वजह हो ये जरूरी नहीं है। जब सपना से पूछा गया कि क्या वो कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं? इस पर उन्होंने कहा कि हां वो कांग्रेस का प्रचार कर सकती हैं।

सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की खबर पर कुमार विश्वास ने किया ट्वीट

सपना चौधरी के चुनाव लड़ने की खबर पर कुमार विश्वास ने किया ट्वीट

सपना चौधरी के कांग्रेस के शामिल होने और लोकसभा चुनाव लड़ने की खबर पर भले ही अभी सपना चौधरी ने कुछ नहीं कहा हो, लेकिन कुमार विश्वास ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपना चौधरी की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा, "भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम युग हम सब मतदाताओं को मुबारक होता रहे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+