MeToo पर बोलीं सपना चौधरी, ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत हर रोज चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इस अभियान के तहत जहां बॉलीवुड से लेकर अलग क्षेत्रों से जुड़ी कई महिलाओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए और अपनी आपबीती सबके सामने बयां की है। #MeToo के तहत हो रहे खुलासों का असर भी देखने को मिला है। जहां आरोपियों के खिलाफ आवाज बुलंद हुई है, वहीं इन खुलासों को करने वाले को अच्छा खासा समर्थन भी मिला है। वहीं #MeToo कैंपेन पर बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने #MeToo मूवमेंट को बकवास करार दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो इसका समर्थन नहीं करतीं।

सपना चौधरी ने #MeToo को बताया बकवास

सपना चौधरी ने #MeToo को बताया बकवास

सपना चौधरी से #MeToo कैंपेन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये बकवास है। ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती, दोनों हाथ से बजती है। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरा मानना है कोई भी लड़की ऐसा कुछ भी पब्लिसिटी स्टंट के लिए नहीं करेगी। अगर वो ऐसा करती है तो ये वही जानती हैं। ये उनका निजी मामला है, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगी।

'गलती सिर्फ लड़कों की ही नहीं होती, लड़कियों की भी होती है'

'गलती सिर्फ लड़कों की ही नहीं होती, लड़कियों की भी होती है'

सपना चौधरी ने आगे कहा कि #MeToo पर अगर मैं कहूं तो ये बिल्कुल वाहियात चीज है। मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं और ये मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में हमेशा लड़कों की गलती नहीं होती है, लड़कियों की भी गलती होती है। कुल मिलाकर सीधे तौर पर सपना चौधरी ने #MeToo का समर्थन करने के से इंकार कर दिया।

बॉलीवुड में धूम मचाने की तैयारी में सपना

बॉलीवुड में धूम मचाने की तैयारी में सपना

बता दें कि सपना चौधरी हरियाणवी, पंजाबी से लेकर भोजपुरी फिल्मों में खासी लोकप्रिय हैं। वहीं 'बिग बॉस-11' में जाने के बाद जैसे उनकी फैन फोलोइंग और भी ज्यादा हो गई है। बिग बॉस में जलवा दिखाने के बाद अब सपना चौधरी बॉलीवुड में भी पैर जमाने की तैयारी में हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' का पोस्टर मंगलवार को रिलीज हुआ। इस फिल्म के जरिए वह बॉलीवुड में धमाकेदार शुरुआत करने जा रही हैं।

'दोस्ती के साइड इफेक्ट' में आएंगी नजर

'दोस्ती के साइड इफेक्ट' फिल्म में सपना चौधरी के साथ विक्रांत आनंद, टीवी अभिनेता जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की एक्ट्रेस अंजू जाधव नजर आएंगी। इस फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली अबरार हैं। पोस्टर में सपना चौधरी की अदाएं साफ नजर आ रही हैं, वहीं इस फिल्म की टैगलाइन है- 'पक्की यारी कभी ना हारी'। इसके अलावा सपना चौधरी के पास कई और ऑफर भी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में खास सॉन्ग किए हैं, अभय देओल अभिनीत फिल्म 'नानू की जानूं' में उनका आइटम नंबर खासा लोकप्रिय हुआ था।

तनुश्री के खुलासे के बाद सामने बॉलीवुड सामने आए कई खुलासे

तनुश्री के खुलासे के बाद सामने बॉलीवुड सामने आए कई खुलासे

बता दें कि #MeToo के मामले सबसे ज्यादा बॉलीवुड में सामने आए हैं। तनुश्री दत्ता ने सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर पर #MeToo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद देश में ऐसे कई मामलों का खुलासा हुआ। इसमें साजिद खान, रजत कपूर, कैलाश खेल, आलोक नाथ, विकास बहल समेत कई बड़े नाम सामने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+