बिग बॉस से निकलकर सपना चौधरी ने किया पहला फेसबुक लाइव, करती रहीं 'लव बाइट' की बात

Recommended Video

    Bigg Boss 11: Sapna Choudhary REACTS on Her Wild Card Entry in BB House | FilmiBeat

    नई दिल्ली। बिग बॉस से बाहर हो चुकी सपना चौधरी लगातार बेबाक अंदाज में अपनी बात रख रही हैं। मंगलवार को उन्होंने फेसबुक लाइव किया और अपने चाहने वालों के साथ बातें की। इस दौरान उन्होंने कई तरह के सवालों के जवाब दिए। सपना का दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म भांगओवर में एक आयटम सॉन्ग 'लव बाइट्स' है। फेसबुक लाइव के दौरान भी उन्होंने ज्यादातर इसी बारे में बात की। सपना ने बताया कि यह बहुत मजेदार गाना है और इसे सुनकर लोगों को मजा आएगा। सपना ने कई दूसरे सवालों के भी जवाब दिए लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वो ज्यादा बात 'लव बाइट' पर ही करना चाहती हैं।

    आयटम पहले सॉन्ग की तारीफ करती रहीं सपना

    आयटम पहले सॉन्ग की तारीफ करती रहीं सपना

    फेसबुक लाइव के दौरान सपना ने बताया कि वो आने वाले दिनों में फिल्म के प्रमोशन इवेंट में भी शामिल होंगी। एक यूजर ने सपना चौधरी से पूछा- क्या आपसे मुलाकात होगी? सपना ने कहा- क्यों नहीं, बिलकुल हम मिलेंगे। सपना ने बताया कि उनका आयटम सॉन्ग भांगओवर फिल्म में है। ये बड़ा प्यारा सा आइटम सांग है। सपना ने बताया- जब मैंने पहली बार इसे सुना तो मैं यकीन नहीं हो रहा था कि हरियाणवी में भी इतनी अच्छी तरह से कोई गाना गाया जा सकता है. मुझे इसमें काम करके बहुत अच्छा लगा।

    हिना खान के बारे में नहीं दिया जवाब

    हिना खान के बारे में नहीं दिया जवाब

    फेसबुक लाइव के दौरान सपना ने हिना पर हुए सवालों से बचने की कोशिश की। एक यूजर ने सपना चौधरी से बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान के बारे में पूछा कि हिना कैसी लड़की हैं? सपना ने इस सवाल का जवाब देने से बचते हुए कहा कि मैं उनके बारे में कुछ नहीं बता सकती। आप मुझसे मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म के आइटम सॉन्ग 'लव बाइट' के बारे में ही पूछे।

    मैं डांसर हूं तो इसका मतलब खराब लड़की होना नहीं

    मैं डांसर हूं तो इसका मतलब खराब लड़की होना नहीं

    सपना चौधरी ने शो के बाद कहा कि मैं डांसर हूं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि मैं अच्छी लड़की नहीं हूं। उन्होंने कहा कि कई बार देखा गया है कि लोग मुझे लेकर गलत टिप्पणी करते रहे हैं लेकिन इस शो में हर किसी ने मुझे सम्मान की नजर से देखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीनन इस शो में जाने का फायदा मिलेगा और आने वाले वक्त में उनके करियर के लिए ये बेहतर होगा।

    बिग-बॉस के किसी सदस्य से निजी टकराव नहीं: सपना चौधरी

    बिग-बॉस के किसी सदस्य से निजी टकराव नहीं: सपना चौधरी

    बिग-बॉस में अपने सफर को लेकर सपना ने कहा कि मैं खुश हूं। मैं बिग-बॉस के घर से अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जा रही हूं। मैं बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी लोगों से मुलाकात करना चाहती हूं। दिल में किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हर कोई अपनी जगह पर सही है। सपना ने कहा कि बिग-बॉस के घर में हुई हिना से उनकी दोस्ती एक शानदार तोहफा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+