VIDEO: डांस करते हुए सपना चौधरी ने किया 'वो स्टेप' और फिर...

सपना डांस परफॉर्मेंस देने के लिए स्टेज पर आती हैं। इस दौरान सपना अपना सूट हाथ में लेते हुए एक अलग ही डांस स्टेप करती हैं, जिसपर...

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर डांसर और रागिनी गायक सपना चौधरी रिएलिटी शो बिग बॉस में जाने के बाद से सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में उनका आक्रामक अंदाज चर्चाएं बटोर रहा है तो वहीं, शो के बाहर उनके डांस वीडियो हंगामा मचाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के डांस वीडियो छाए हुए हैं। इन्हीं में से सपना का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने धमाकेदार डांस करते हुए एक अलग ही स्टेप किया है। यह वीडियो हरियाणा में आयोजित एक स्टेज शो का है।

sapna chaudhary dance video

इस वीडियो को यूट्यूब पर अभी तक 5,709,338 (सत्तावन लाख, नौ हजार, तीन सौ अड़तीस) लोग देख चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सपना अपनी परफॉर्मेंस देने के लिए स्टेज पर आती हैं। स्टेज पर सपना के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद हैं। सपना का डांस शुरू होते ही वहां मौजूद उनके प्रशंसक खुशी में शोर मचाने लगते हैं। इस दौरान सपना एक अलग ही डांस स्टेप करती हैं, जिसपर दर्शक तालियां बजाते हैं।

आप भी देखिए ये वीडियो-

आपको बता दें कि फिलहाल सपना चौधरी रिएलिटी शो बिग बॉस में गई हुई हैं। पश्चिमी यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत आस-पास के इलाकों में सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लाखों में है। सपना चौधरी के डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। सपना चौधरी अपनी एक रागिनी को लेकर विवादों में घिर चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+