सपना चौधरी के डांस शो में पुलिसकर्मी ने पकड़ी जिद, शर्म और गुस्से में सपना ने छोड़ा स्टेज

नई दिल्ली। स्टेज शो के जरिए पहचान बनाने वाली सपना चौधरी के शो के दौरान हो-हल्ला और बवाल की खबरें आती रहती हैं लेकिन दिल्ली में उनके शो के दौरान जो हुआ वो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा। होली के मौके पर एक पुलिसवाले ने पहुंचकर उनका शो रुकवा दिया। सपना जब स्टेज पर थीं तो एक पुलिसकर्मी ने आकर शो करने के लिए परमिशन नहीं लिए जाने की बात कहते हुए शो बंद करने को कहा। वहां मौजूद आयोजकों और दूसरे लोगों ने पुलिसवाले को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना तो सपना चौधरी को शो के बीच में ही स्टेज से उतरना पड़ा।

 कानपुर के शो में हुआ था बवाल

कानपुर के शो में हुआ था बवाल

सपना चौधरी के शो में बवाल होना कोई नई बात नहीं है। फरवरी में सपना चौधरी के कानपुर में आयोजित एक शो में जमकर हंगामा हुआ था। सपना चौधरी का शो देखने उमड़ी भीड़ के बेकाबू होने पर पुलिस और बाउंसरों ने लाठियां भी भांजी थीं। बवाल के बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया था। दरअसल कार्यक्रम शुरू होने के बाद आयोजन स्थल के बाहर खड़ी भीड़ पंडाल के अंदर घुसने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने बेकाबू भीड़ को रोकने की कोशिश की और फिर भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। बाद में सबको पंडाल खाली करने का आदेश देकर कार्यक्रम को बीच में ही बंद कर दिया गया।

दुल्हन के किरदार में पसंद की जा रहीं सपना

दुल्हन के किरदार में पसंद की जा रहीं सपना

तमाम बवाल और इस तरह की दूसरी घटनाओं से इतर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का इन दिनों एक नया गाना जमकर धमाल मचा रहा है। इस गाने में सपना चौधरी दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। दुल्हन के लिबास में सपना चौधरी को डांस करता हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर तो इस गाने के रिलीज हुए अभी एक दिन भी नहीं हुए हैं और भी तक इसे करीब 6 लाख लोग देख चुके हैं।

'मेरा चांद' है गाने का टाइटल

'मेरा चांद' है गाने का टाइटल

सपना चौधरी के इस नए गाने को यूट्यूब पर सोनोटेक कैसेट्स ने जारी किया है। इस गाने का टाइटल 'मेरा चांद' रखा गया है। इस गाने को हरियाणवी सिंगर राज मवर ने गाया है और पवन गिल ने इसे डायरेक्ट किया है। इस गाने को दुल्हन और दूल्हे के ऊपर फिल्माया गया है। जिसमें सपना चौधरी दुल्हन बनकर लाल साड़ी में अपने जलवे बिखेर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+