बिहार: फरक्का-दिल्‍ली एक्सप्रेस में बदमाशों ने चलाई गोली, एक जवान शहीद

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में शुक्रवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक छोटे से विवाद के बाद रेलगाड़ी में विशेष सहायक पुलिस सेवा (Special Auxiliary Police) के दो जवानों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि वारदात फरक्का एक्सप्रेस में मुंगेर जिले के दशरथपुर स्टेशन पर हुई। अज्ञात अपराधियों ने दरवाजा खुले रहने पर हुए मामूली विवाद के बाद विशेष सहायक पुलिस सेवा के दो जवानों को गोली मार दी।

SAP jawan killed, another injured as criminals fire on train in Bihar

उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने कहा कि राज्य पुलिस के अधीन विशेष सहायक पुलिस इकाई के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद रेलयात्रियों में भय व्याप्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बिहार की राजधानी पटना से करीब 70 किमी दूर तड़के तीन बजे के आसपास हुई। एसपी ने बताया कि संभवत: उक्त अपराधी ट्रेन में डकैती करने के इरादे से चढ़े थे।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी सशस्त्र अपराधियों ने सहरसा जिले में एक रेलगाड़ी में यात्रियों में नकदी और लाखों रुपये के सामान छीन लिए थे और इसका विरोध करने वाले एक यात्री को गोली मार दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+