जयपुर में अमित शाह की बैठक में बेहोश हुए अजमेर के सांसद

राजस्थान बीजेपी में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिये बीजेपी चीफ अमित शाह जयपुर पहुंचे हैं।

नई दिल्ली। जयपुर में बीजेपी चीफ अमित शाह की बैठक अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट बेहोश हो गए। उनको ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि अमित शाह अपनी तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान पहुंचे हैं।

अमित शाह ने की बैठक, बेहोश हुए अजमेर के सांसद सांवर लाल जाट

राजस्थान बीजेपी में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिये बीजेपी चीफ अमित शाह जयपुर पहुंचे हैं। वहां अमित शाह विधायकों, सांसदों और कुछ बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि अगले साल के विधानसभा चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में चर्चाए चल रही है।आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा के लिहाज से अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।अपने राजस्थान दौरे पर अमित शाह पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर ब्लॉक स्तर के सदस्यों तक से मुलाकात करेंगे। मंत्रियों के साथ भी शाह की मैराथन बैठकें प्रस्तावित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+