Air India की फ्लाइट का ब्रेकफास्‍ट देखकर आग-बबूला हुए सेफ संजीव कपूर, पूछे- 'क्या भारतीयों को यही खाना चाहिए'

फ्लाइट में खाने को लेकर संजीव कपूर ने एयर इंडिया की फटरकार लगाते हुए पूछा 'क्या भारतीयों को यही खाना चाहिए'

airindia

एयर इंडिया की फ्लाइट इन दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले यात्रियों की हरकतों के कारण चर्चा में आया एयर इंडिया अब अपनी खराब फूड सर्विस के कारण लाइम- लाइट में आ चुका है। इस बार भारत के जाने- माने सेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की फ्लाइट में परोसे जाने वाले ब्रेकफॉस्‍ट को लेकर जमकर फटकार लगाई है।

सेलिब्रेटी सेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की लगाई फटकार

सेलिब्रेटी सेफ संजीव कपूर ने एयर इंडिया की लगाई फटकार

सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बकायदा एयर इंडिया में उन्‍हें सर्व किए ब्रेकफॉस्‍ट की फोटो को शेयर कर एयर इंडिया की जमकर क्‍लास लगाई है। ये ब्रेकफॉस्‍ट उन्‍हें नागपुर-मुंबई उड़ान के दौरान सर्व किया गया था।

संजीव कपूर को मुंबई-नागपुर फ्लाइट में सर्व किया ये ब्रेकफॉस्‍ट

संजीव कपूर को मुंबई-नागपुर फ्लाइट में सर्व किया ये ब्रेकफॉस्‍ट

सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने बकायदा एयर इंडिया में उन्‍हें सर्व किए ब्रेकफॉस्‍ट की फोटो को शेयर कर एयर इंडिया की जमकर क्‍लास लगाई है। ये ब्रेकफॉस्‍ट उन्‍हें नागपुर-मुंबई उड़ान के दौरान सर्व किया गया था।

संजीव कपूर की पोस्‍ट हुई वायरल

संजीव कपूर की पोस्‍ट हुई वायरल

संजीव कपूर ने इन-फ्लाइट भोजन को लेकर ट्विटर किया और खाने की फोटो शेयर कर एयर इंडिया की आलोचना की है। संजीव कपूर की पोस्ट लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

संजीव कपूर ने पूछा- क्या भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए?

संजीव कपूर ने पूछा- क्या भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए?

संजीव कपूर ने ट्विटर पर लिखा जागो

@airindiain। नागपुर-मुंबई 0740 फ्लाइट। तरबूज, ककड़ी, टमाटर और सेव के साथ ठंडा चिकन टिक्का। मेयो के साथ कटी हुई पत्तागोभी की छोटी-सी फिलिंग वाला सैंडविच। चीनी की चाशनी स्पंज को मीठी क्रीम जिसे पीले रंग से रंगा गया है। अपने खुद के पोस्ट का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "सचमुच!!! क्या भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए?" उन्होंने अपने पोस्ट को प्राप्त भोजन की कुछ तस्वीरों के साथ समाप्त किया।

पोस्‍ट हुई वायरल, लोग कर रहे कमेंट्स

संजय कपूर के ट्वीट किए जाने के बाद से इसे करीब सवा लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और शेयर और लाइक्‍स करने वालों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। लोगों ने शेयर पर प्रतिक्रिया देते हुए तरह-तरह के कमेंट्स पोस्ट किए।

Recommended Video

    Congress Mahadhiveshan Raipur: Kanhaiya Kumar PM Modi और Gautam Adani पर क्या बोले? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+