महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई को संजय सिंह ने बताया तानाशाही
कृषि भवन पर धरना दे रहे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, महुआ मोइत्रा को हिरासत में ले लिया है। जिस तरह से महुआ मोइत्रा को दिल्ली महिला पुलिस गोद में उठाकर ले गई उसका वीडियो शेयर करते हुए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है।
संजय सिंह ने कहा कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार। मोदी सरकार निकम्मी भी है और तानाशाह भी। देश की जनका ने बड़े-बड़े तानाशाहों को सत्ता से उखाड़कर फेंक दिया, ये हुकूमत भी जाएगी।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कई टीएमसी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। ये तमाम नेता केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री निरंजन ज्योति से मुलाकात करने के लिए कृषि भवन पहुंचे थे और यहां धरना दे रहे थे। लेकिन पुलिस ने इन लोगों को यहां से जबरन हटा दिया। महिला पुलिस महुआ मोइत्रा को गोद में उठाकर हिरास में लिया। यही नहीं सभी नेताओं के फोन को जब्त कर लिया था।
अभिषेक बनर्जी मंगलवार को दूसरे दिन धरने पर बैठे थे, यहां से पुलिस उन्हें घसीटकर ले गई। अभिषेक बनर्जी का आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को फंड नहीं दे रही है। टीएमसी नेता मनरेगा मजदूरों और भवन निर्माण योजनाओं के लिए फंड देने की मांग कर रहे हैं।अ
भिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी के 50 नेताओं को रोकने के लिए 5-10 हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सुरक्षा के इंतजाम देखकर ऐसा लगता है कि जैसे भारत-चीन का युद्ध चल रहा है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा जारी है, लेकिन केंद्र सरकार उसे रोकने पर ध्यान नहीं दे रही है। केंद्र सरकार प्रदर्शनकारियों को धमकाने में लगी है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमारे पास दो ही रास्ते हैं, या तो हम मोदी-शाह के सामने सरेंडर कर दें और बकाया पैसा ना मांगे, दूसरा रास्ता है इसका प्रतिरोध करतना है। हमने समर्थकों से पूछा तो उन्होंने दूसरा विकल्प चुनने को कहा। हम सरेंडर नहीं करेंगे, हम लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications