'पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं...वो रुकने वाले नहीं', जेल में बंद संजय सिंह की बेटी ने पढ़ा पिता का खत

तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी(आप) नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं, दूसरी तरफ संजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने मंच से अपने पिता का लिखा खत पढा। भावुक खत में उन्होंने अपने दोनों बच्चों इशिता सिंह उर्फ तब्बू और बेटे को सीख दी है।

इशिता ने खत पढते हुए कहा कि पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं और हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, जवाहरलाल नेहरू, राम मनोहर लोहिया कितने साल जेल में रहें? तो जेल के डर से संजय सिंह रुकने वाले नहीं है। आइए जानते हैं आगे क्या कहा?

Sanjay Singh Daughter Eshita singh

संजय आजाद सिंह की बेटी इशिता सिंह ने कहा कि पिता ने जेल से मेरे और भाई के लिए खत लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा कि तब्बू और रितु को प्यार। तुम्हारे पापा देश के तानाशाहों से लड़ रहे हैं और हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है।

अंत में सुनाई अटल की कविता

खत में आगे लिखा है कि संकल्प के समय ही, इंसान की बहादुरी की परीक्षा होती है। तुमको मेरी ताकत बननी है और किसी से कोई शिकायत नहीं करनी है। अपने करियर पर ध्यान दो। देश में बहुत लोगों ने संघर्ष किया है। सेना किस तरीके से हमारी जान बचाने के लिए बॉर्डर पर लड़ाई लड़ती है, जो बहुत मुश्किल स्थिति में हम लोगों की रक्षा करती है। महात्मा गांधी, भगत सिंह, जवाहर लाल नेहरू, राम मनोहर लोहिया कितने साल जेल में रहें? तो जेल के डर से संजय सिंह रुकने वाले नहीं है।

इशिता सिंह ने खत के अंत में अटल बिहारी की एक कविता भी सुनाई। कहा कि खूब करो साहिब, कोशिश हमें मिट्टी में दबाने की, शायद आपको नहीं मालूम, कि हम बीज हैं, आदत है हमारी बार-बार उग जाने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+