अमेठी: संजय सिंह ने दिया ऑफर, रुपया, प्रॉपर्टी लो और रास्ता छोड़ा

बेटे अनंत विक्रम सिंह ने दावा किया कि महाराज ने उन्हें दूसरी बार शर्त-पत्र भेजा है जिसके एवज़ में इंकार का जवाब मिला है। दरअसल पिता ने उन्हें राजमहल छोड़ने को कहा है। शर्तों में कहा गया है कि वह उन्हें लखनऊ या दिल्ली जहां चाहें मकान दिलायेंगे व उनकी इच्छा के मुताबिक पैसा भी दिया जाएगा।
पढ़ें- चुनाव से पहले तनाव
बताया गया कि उन्होंने शर्तें दरकिनार कर दीं और कहा कि हम अमेठी अब नहीं छोड़ेंगे। अमेठी के लोगों ने मां और मेरे लिए लड़ाई लड़ी है। जनता के ही सहयोग से आज यहां पर हैं। अब अमेठी से कभी नाता नहीं तोड़ेंगे व यहां की सेवा हमारी प्राथमिकता है।
परिवारवालों के साथ रियासत की जंग में सिंह की चुप्पी ने राजपरिवार के साथ ही यहां के लोगों की भी नींद उड़ा रखी है। करीब पंद्रह दिन से सतह से सावर्जनिक हुए मसले पर संजय सिंह ने सिर्फ एक बार ही अपना पक्ष रखा है। अभी आगे की कार्रवाई किस तरह होगी इस पर कयास लगने शुरु हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications