संजय राउत बोले, चीन को लेकर जो राहुल गांधी ने कहा वह सही था, है हिम्मत तो करें सर्जिकल स्ट्राइक
जिस तरह से चीन ने अपना स्टैंडर्ड मैप जारी किया है और इसमे अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया है उसके बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में जो दावा किया था वह सही था। अगर केंद्र सरकार के भीतर हिम्मत है तो उसे चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करनी चाहिए।
पत्रकारों से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन को लेकर जो दावा किया था कि चीन पैंगांग घाटी में आ गया है वह सही था। हमारे प्रधानमंत्री हाल ही में ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए गए थे, वहां उन्होंने शी जिनपिंग से हाथ मिलाया था।

उसके बाद चीन का मैप आया है। राहुल गांधी का जो दावा चीन को लेकर वह सही निकला। चीन अरुणाचल प्रदेश में घुसने की कोशिश कर रहा है। अगर केंद्र सरकार में दम है वह चीन पर सर्जिकल स्टाइक करके दिखाए।
बता दें कि चीन की ओर से 28 अगस्त को अरुणाच प्रदेश का मैप जारी किया गया था, जिसमे दावा किया गया है कि साउथ तिब्बत और अक्साई चिन उसका हिस्सा है, इस हिस्से को चीन ने 1962 में अपने कब्जे में ले लिया था। ताइवान और साउथ चायना सी को भी चीन ने अपने मैप का हिस्सा दिखाया है।
इस मैप को चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स समिट के दौरान शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा था कि पीएम मोदी ने जिनपिंग के साथ मुलाकात के दौरान एलओसी से जुड़े मुद्दे को उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications