महाराष्ट्र: संजय राउत बोले-मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात हर पल बदल रहे हैं। शुक्रवार को जहां एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि, महाराष्ट्र में अगली सरकार उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनने जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता उनके बयान से बचते दिखे। अब शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है कि, उद्धव ठाकरे सीएम बनने के लिए तैयार हैं। यह साफ हो गया है कि, महाराष्ट्र में एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस के बीच सरकार के गठन को लेकर अंतिम फैसला हो चुका है।

Recommended Video

    Maharashtra में BJP को Sanjay Raut ने Fadnavis को अब दे डाली ये बड़ी चुनौती | वनइंडिया हिन्दी
    Sanjay Raut says Uddhav Thackeray has given his consent to become the chief minister of Maharashtra

    मीडिया के हवाले से कहा जा रहा था कि उद्धव ठाकरे खुद सीएम नहीं बनना चाहते हैं। इसपर संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। राउत ने कहा, 'उद्धव ठाकरे ने सीएम पद के लिए हामी भर दी है। बता दें कि आज शाम को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने घोषणा कर दी थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा। शिवसेना का मुख्यमंत्री पूरे पांच साल के लिए बनेगा।

    उधर, सीएम पद पर क्या सहमति बन गई है, इस पर कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि एक साथ सबकुछ बताएंगे। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी कहा है कि कुछ मुद्दों पर सहमति होना अभी बाकी है। बता दें कि उद्धव ठाकरे फिलहाल विधायक नहीं हैं और ना ही वह विधानपरिषद के सदस्य हैं। ऐसे में अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें छह महीने के अंदर दोनों में से किसी सदन का सदस्य बनना होगा।

    माना जा रहा है कि शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद तीनों दल गवर्नर से मुलाकात कर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आपको बता दें कि राज्य के विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को ही आ गए थे और करीब एक महीने से राज्य में राजनीतिक अस्थिरता देखी जा रही थी। इस कारण राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+