हमारे ऊपर आरोप लगाने वाले मुंबई और मुंबा देवी का अपमान कर रहे हैं- संजय राउत

मुंबई। अभिनेता कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी विवाद के बीच सांसद संजय राउत ने सोमवार को आरोप लगाया कि कुछ गलत इरादे से फेक सूचनाएं फैला रहे हैं कि शिवसेना महिलाओं का अपमान करती है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को ट्विटर पर एक बयान की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। राउत ने कहा है कि जो लोग उनके ऊपर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं, वे लोग मुंबा देवी का अपमान कर रहे हैं।

संजय राउत बोले-महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ेगी शिवसेना

संजय राउत बोले-महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा लड़ेगी शिवसेना

कंगना विवाद के बीच संजय राउत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि, 'शिवसेना छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप जैसे हिंदुओं के आदर्श विचारधारा का अनुसरण करती है। उन्होंने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया है। हालांकि, कुछ लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि शिवसेना ने महिलाओं का जानबूझकर अपमान किया है। जो लोग इस तरह के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह मुंबई और मुंबई की मुंबा देवी का अपमान कर रहे हैं।

शिवसेना के महान सुप्रीमो ने हमें महिलाओं का सम्मान करना सिखाया:राउत

राउत ने कहा कि, शिवसेना महिलाओं की गरिमा के लिए लड़ती रहेगी। शिवसेना के महान सुप्रीमो (बाला ठाकरे) ने भी हमें यही सिखाया है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि शिवसेना हिंदुत्व की विचारधारा वाली पार्टी है। उन लोगों को महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है। बता दें कि, संजय राउत का यह बयान कंगना रनौत को 'हमराखोर' कहे जाने के बाद आया है।

Recommended Video

    Sanjay Raut से विवाद के बीच Kangana Ranaut को 'Y' Security,Amit Shah का जताया आभार | वनइंडिया हिंदी
    संजय राउत के खिलाफ कंगना लगातार बोल रही हैं हमला

    संजय राउत के खिलाफ कंगना लगातार बोल रही हैं हमला

    कंगना रानौत ने शिवसेना सांसद संजय राउत के हरामखोर वाले बयान पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है। मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है। मैं आज़ाद हूँ। जिसमें उन्होंने संजय राउत से कहा कि आपकी मानसिकता से बलात्कारियों को हिम्मत मिलती है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों आपने मुझको हरामखोर लड़की कहा था। लेकिन आप एक मंत्री हैं, एक आप सरकारी मुलाजिम हैं। लेकिन इस तरह के बयान आपको शोभा नहीं देते आप जैसों की वजह से ही बलात्कारियों को हिम्मत मिलती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+