संजय राउत बोले-अगर बीजेपी नीतीश को सीएम बनाती है तो वे शिवसेना को कहें थैंक्यू

नई दिल्ली। संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि जेडीयू के कम सीटें जीतने के बाद भी अगर बीजेपी नीतीश कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाती है, तो उन्हें शिवसेना को धन्यवाद कहना चाहिए, जैसा कि ताजा रुझानों में सामने आ रहा है। बता दे कि, ताजा स्थिति के मुताबिक एनडीए गठबंधन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दरअसल पिछले साल महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना मुख्यमंत्री पद के चलते नाता तोड़ दिया। बाद में शिवसेना ने अपने विरोधी एनसीपी और कांग्रेस साथ मिलकर सरकार बनाई थी।

Recommended Video

      Bihar Election Result 2020 : Sanjay Raut ने Tesjashwi Yadav की तारीफ की | वनइंडिया हिंदी
      Sanjay Raut says If BJP lets Nitish Kumar become Bihar CM, thank SHIVSena

      शिवसेना सांसद संजय राउत ने उस घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने यह दिखा दिया था कि यदि गठबंधन सहयोगी 'अपने शब्दों पर कायम नहीं रहता ' तो क्या होता है? राउत ने कहा, ' मैंने सुना कि भाजपा नेता टीवी पर कह रहे हैं कि केवल नीतीश बाबू ही मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए नीतीश बाबू को शिवसेना का शुक्रिया अदा करना चाहिए। वादा खिलाफी बिहार में नहीं होगी क्योंकि शिवसेना ने महाराष्ट्र में दिखा दिया था कि अगर अपने कथन पर नहीं टिका जाता तो क्या हो सकता है।

      राज्यसभा सांसद ने कहा, कम सीटों (भाजपा की तुलना में) जीतने के बावजूद,अगर नीतीश कुमार बिहार की मुख्यमंत्री बन जाते हैं, तो उन्हें इसके लिए शिवसेना को धन्यवाद देना चाहिए। शिवसेना और भाजपा ने मिलकर 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन दो-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद को साझा करने को लेकर दोनों दलों में मतभेद हो गए थे। जिसके बाद बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन टूट गया था।

      Bihar Election Results 2020: देखें बिहार विधानसभा में जीते प्रत्याशियों की पूरी सूची

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+