Video: शिवसेना नेता संजय राउत की मां ने उतारी आरती,आंखों में भर आए आंसू, ऐसे भेजा ED के दफ्तर

नई दिल्ली, 01 अगस्त। पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत को ईडी ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भावुक हो उठे। राउत जब ईडी के दफ्तर जा रहे थे तो उनकी मां ने उन्हें पहले तो आरती उतारी लेकिन अगले ही क्षण वो भावुक हो उठीं और बेटे को गले से लगा लिया। 20 सेकेंड के वीडियो में मां की वो ममता दिखाई दी जिसका दुनिया में कोई मोल नहीं है।

Sanjay Raut

शिवसेना नेता संजय राउत को पात्रा चॉल घोटाला मामले में हिरासत में लेने के बाद ईडी दफ्तर ले जाने से पहले राउत के परिवार ने उनकी आरती उतारी। इस दौरान उनकी मां की आंखों में आंसू थे। वो बेटे से लिपटकर रोने लगीं। 20 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ईडी दफ्तर जाने के दौरान संजय राउत के परिवार के सदस्य भावुक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में संजय राउत भगवा गमछा गले में डाले अपनी मां से गले मिल रहे हैं। गले लगाने के बाद उनकी मां आंसू पोंछ रही हैं।

पात्रा चॉल घोटाला मामले में शिवसेना के सांसद संजय राउत को हिरासत में लेने से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उनके घर में करीब 9 घंटे की पड़ताल की। ईडी ने संजय राउत के घर से साढ़े 11 लाख रुपए जब्त किए। इसके बाद ईडी संजय राउत को अपने साथ ले गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+