राज्यसभा में बोले संजय राउत- यहां अर्नब और कंगना देशप्रेमी, हक मांग रहे किसान देशद्रोही
नई दिल्ली। संसद के उच्च सदन राज्यसभा में शुक्रवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर घेरा। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संजय राउत ने किसान आंदोलन को लेकर सरकार के रवैये की आलोचना की तो वहीं टीवी एंकर अर्णब गोस्वामी के व्हाट्सऐप चैट लीक का मामला भी उठाया। राउत के भाषण में अभिनेत्री कंगना रनौत कानाम भी आया, जिनसे उनकी पार्टी का महाराष्ट्र में हाल के दिनों में काफी टकराव देखने को मिला है।

Recommended Video
संजय राउत ने राज्यसभा में अपने भाषण में कहा, गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर जो हुआ उनसे पूरे देश को दुखी किया। सवाल ये है कि जिस दीप सिद्धू ने यह सब किया उसे अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। वहीं सैकड़ों किसानों को जेल में बंद कर दिया गया। उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा लगा दिया है।
सरकार गोस्वामी को बचा रही है
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जो भी सरकार की आलोचना करता है, उसे गद्दार कहते हैं। यहां देशप्रेमी बस अर्नब गोस्वामी और कंगना रनौत हैं, बाकी सब गद्दार हैं, अपने हक के लिए लड़ने वाला किसान भी देशद्रोही है। उन्होंने कहा कि अर्नब गोस्वामी ने जिसने ऑफिशियल सीक्रेट कोड तोड़ते हुए बालाकोट स्ट्राइक के बारे में पहले ही बता दिया, वो केंद्र सरकार की शरण में है, उसको आपका प्रोटेक्शन है। ये शर्म की बात है।
राउत ने कहा कि सदन में हमारे सदस्य हैं संजय सिंह, उन पर राजद्रोह का मुकदमा है। राजदीप सरदेसाई जाने-माने पत्रकार हैं, उन पर देशद्रोह का मुकदमा कर दिया है। सिंघु बॉर्डर पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों और लेखकों पर देशद्रोह कानून के तहत मुकदमा ठोक दिया।लगता है कानून से IPC की सभी धाराएं खत्म हो गई हैं, अब सिर्फ देशद्रोह की धारा लगाई जाती है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications