कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने राज्यपाल को बताया पीएम मोदी का चमचा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीचे नेताओं की ओर से विवादित बयान के सिलसिले का दौर अभी भी जारी है। अब कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्पाल मलिक पर अमर्यादित टिप्पणी की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक संजय निरुपम ने कहा है कि देश के सभी राज्यपाल सरकार के चमचे होते हैं और मलिक भी चमचा ही हैं। निरुपम यहीं नहीं रूके, उन्होंने सत्यपाल मलिक पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए पीएम मोदी की चापलूसी करने का आरोप लगाया है।

देश के सभी गवर्नर सरकार के चमचे हैं

देश के सभी गवर्नर सरकार के चमचे हैं

बता दें कि संजय निरुपम का यह बयान राज्यपाल सत्यपाल मलिक के द्वारा पूर्व पीएम राजीव गांधी का नाम लिए जाने के बाद आया है। संजय निरुपम ने कहा कि हमारे देश के जितने गवर्नर होते हैं वो सरकार के चमचे हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है। निरुपम ने कहा कि बोफोर्स मामले में राजीव गांधी को कोर्ट से क्लीन चिट मिल चुकी थी, क्लीन चीट देने वालों में अरुण जेटली का नाम भी शामिल था।

पीएम मोदी की चापलूसी कर रहे हैं राज्यपाल सत्यपाल मलिक

पीएम मोदी की चापलूसी कर रहे हैं राज्यपाल सत्यपाल मलिक

संजय निरुपम ने कहा कि जब पीएम मोदी ने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहा था तो उनकी जमकर आलोचना की गई। इससे लग रहा है कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक मोदी जी की चापलूसी कर रहे हैं, चमचागिरी कर रहे हैं ताकि उनकी कुर्सी बचे रहे। लेकिन उनको अपने पद की गरिमा को बनाए रखना चाहिए। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले दिन एक चुनावी रैली क संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहा था। जिसके बाद पीएम के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने पलटवार भी किया था।

क्या कहा था राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने?

क्या कहा था राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने?

पीएम मोदी की ओर से चुनावी रैली में पूर्व पीएम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहे जाने के बाद गुरुवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि शुरू में वह भ्रष्ट नहीं थे लेकिन बाद में कुछ लोगों के प्रभाव में आकर, जिनका मैं नाम नहीं लूगां, राजीव गांधी बोफोर्स घोटाले में शामिल हो गए। सत्यपाल मलिक के इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पलटवार किया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी और आडवाणी को लेकर यशवंत सिन्हा ने किया बड़ा दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+