संजय लीला भंसाली ने कहा, अपनी टीम की सुरक्षा के लिए तुरंत रोक दी पद्मावती की शूटिंग
संजय लीला भंसाली ने कहा है कि राजस्थान से प्यार होने के बावजूद अपनी टीम के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उन्होंने बदसलूकी के बाद ही शूट को बंद करने का फैसला किया और शहर छोड़कर वापस आ गए।
नई दिल्ली। हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर में बदसलूकी हुई थी। इस पर संजय लीला भंसाली ने कहा है कि राजस्थान से प्यार होने के बावजूद अपनी टीम के सदस्यों की सुरक्षा के लिए उन्होंने बदसलूकी के बाद ही शूट को बंद करने का फैसला किया और शहर छोड़कर वापस आ गए। भंसाली ने कहा कि उन्होंने फिल्म बनाने से पहले इस पर पूरी रिसर्च की है और शूटिंग के समय हर बात का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने बताया कि शूटिंग में ऐसा कुछ नहीं था जिस पर आपत्ति जताई जा सके। वे बोले उन्हें पूरा भरोसा है कि इस फिल्म पर पूरा मेवाड़ गर्व करेगा। भंसाली ने कहा कि वह किसी की भावनाएं आहत करना नहीं चाहते हैं और साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगों से समर्थन की उम्मीद की है।

संजय लीला भंसाली के साथ जयपुर में हुई बदसलूकी की गिल्ड प्रेसिडेंट सिद्धार्थ रॉय कपूर ने निंदा की है। साथ ही केन्द्र सरकार और राजस्थान सरकार से इस मामले में तुरंत ही कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं एम वैंकैया नायडु ने भी कहा है कि संजय लीला भंसाली के साथ बदसलूकी और शूटिंग में व्यवधान पैदा करता बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता है। वे बोले कि उन्होंने इस मामले पर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी बात की है जरूरी कार्रवाई करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications