सोनम की बहन शनाया कपूर ने बोल्डनेस में सबको किया पीछे, पारदर्शी ड्रेस में तस्वीरें वायरल

शनाया कपूर ने शेयर की ऐसी बोल्ड तस्वीरें, हो रहीं वायरल

मुंबई, 31 मई: शनाया कपूर सोशल मीडिया पर जो भी करती हैं वो चर्चा में आ जाता है। शनाया अपनी नई तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। शनाया ने अपने एक फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो काफी बोल्ड हैं। सोनम कपूर की चचेरी बहन, एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया इस फोटोशूट में शनाया काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    सोनम की बहन शनाया कपूर ने बोल्डनेस में सबको किया पीछे, पारदर्शी ड्रेस में तस्वीरें वायरल
    सोशल यूजर्स को भा रही तस्वीरें

    सोशल यूजर्स को भा रही तस्वीरें

    शनाया कपूर ने जो फोटोशूट कराया है। उसमें वो व्हाइट कलर के ट्रांसपेरेंट आउटफिट और एक बड़े से हैट के साथ नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से लगातार इन पर कमेंट आ रहे हैं। लाखों लोग इन तस्वीरों पर लाइक और कमेंट कर चुके हैं। शनाया की इन तस्वीरों पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट किया है।

    सोशल मीडिया पर शनाया खूब लोकप्रिय

    सोशल मीडिया पर शनाया खूब लोकप्रिय

    शनाया कपूर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। खासतौर से सोशल मीडिया पर वो सक्रिय रहती हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। ये तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आती हैं और ये वायरल होती रहती हैं। शनाया ने इस साल जनवरी में ही अपना इंस्टा अकाउंट प्राइवेट से पब्लिक किया था जिसके बाद तेजी से उनके फॉलोवर्स बढ़े हैं।

    शनाया जल्दी ही करेंगी फिल्मों में डेब्यू

    शनाया जल्दी ही करेंगी फिल्मों में डेब्यू

    शनाया की जल्दी ही फिल्मों में एंट्री होने वाली है। बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं शनाया कपूर को करण जौहर लॉन्च करने जा रहे हैं। करण जौहर ने उनको लॉन्च करने का ऐलान किया है। शनाया अपनी पहली फिल्म धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ इस साल जुलाई में शुरू हो सकती है। शनाया फिल्मों से हालांकि पहले ही जुड़ चुकी हैं। वो अपनी बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+