संजय झा तुरंत प्रभाव से कांग्रेस से निलंबित, सचिन पायलट को लेकर किया था ट्वीट
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संजय झा को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को इसको लेकर बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के खिलाफ काम करने और अनुशासन तोड़ने को लेकर संजय झा के खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। उन्हें पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।

संजय झा ने राजस्थान में कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान में सचिन पायलट को अपना समर्थन दिया था। सोमवार को एक ट्वीट में सचिन पायलट की मांग को जायज ठहराते हुए उन्होंने लिखा, 'मैं सचिन पायलट का पूरी तरह समर्थन करता हूं। एक शख्स पांच सालों तक इसके लिए मेहनत करता रहा सचिन. लेकिन सीएम कौन बना? बता दें कि सचिन पायलट ने राजस्थान में पार्टी के खिलाफ जाते हुए गहलोत की सरकार के अल्पमत में जाने का दावा किया है। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें सभी पदों से हटा दिया है।
संजय झा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं। जून में एक लेख लिखने पर उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। संजय झा ने कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना करते हुए एक प्रमुख अखबार में एक लेख लिखा था और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की कमी की ओर इशारा किया था। लेख में झा ने कहा था कि यह एक 'गलत' दावा है कि कांग्रेस के पास अपने सदस्यों को सुनने और पार्टी, राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व विकास के पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक मजबूत आंतरिक तंत्र है। कांग्रेस ने लचरता का प्रदर्शन किया है और अपनी स्वयं की राजनीतिक अप्रचलनता के प्रति उसका अड़ियल रवैया चकित करने वाला है। उदाहरण के लिए, मेरे जैसे किसी व्यक्ति के लिए गांधीवादी दर्शन और कांग्रेस को परिभाषित करने वाले नेहरूवादी दृष्टिकोण को स्थायी रूप से खारिज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications