शोएब से तलाक के बाद ऐसा है सानिया मिर्जा का हाल! अब टेनिस स्टार ने खुद को लेकर किया खुलासा
Sania Mirza shares cryptic post: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा जबरदस्त सुर्खियों में हैं। सना जावेद संग क्रिकेटर की शादी से पहले सानिया ने अपने तलाक पर चुप्पी बनाए रखी थी। हालांकि, शादी के बाद उन्होंने साफ किया कि शोएब और वे अपनी राहें पहले ही अलग कर चुके हैं। अब शोएब की शादी के इतने दिनों के बाद सानिया ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसकी फैंस काफी चर्चा कर रहे हैं।
पिछले कई समय से सानिया और शोएब की तलाक की अफवाहों ने खूब तूल पकड़ा हुआ था। हालांकि जब खबरें आईं कि दोनों अलग हो गए हैं और शोएब ने भी तीसरी शादी कर ली है, तो फैंस का दिल टूट गया। अब सानिया ने एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है कि फैंस उन्हें लेकर थोड़े परेशान नजर आए।

दरअसल, सानिया मिर्जा ने एक कप की तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा हुआ है कि जिंदगी में छोटी-छोटी चीजों का आनंद लें। ऐसा लग रहा है मानो सानिया अपनी छोटी-छोटी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को बताना चाह रही हैं कि वे अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से कई आगे बढ़ चुकी हैं। शोएब से सेपरेशन के बाद वे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।
बीते दिनों सानिया मिर्जा ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे अपने बेटे और भतीजी को कसकर लगे लगाई हुई थीं। इसमें कैप्शन लिखा था- लाइफलाइंस।
अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि सानिया की बहन अनम की शादी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से हुई है। इनका नाम मोहम्मद असदुद्दीन है और ये पेशे से वकील हैं जो धीरे-धीरे अपने पिता की तरह राजनीति में भी कदम रख रहे हैं। अनम की बात करें तो वे पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं।












Click it and Unblock the Notifications