सानिया मिर्जा की बहन बनने जा रही हैं अजहरुद्दीन के घर की बहू , देखिए मेहंदी रस्म की तस्वीरें
नई दिल्ली। मशहूर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे मोहम्मद असद की दुल्हन बनने जा रही है, दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं, सानिया ने अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर मेंहदी की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो खुद भी बहुत सुंदर नजर आ रही हैं। सोनिया और अनम के बीच बहन से ज्यादा सहेलियों वाला रिश्ता है, उनके बीच में एक खूबसूरत क्लोज बॉडिंग है।
Recommended Video
सानिया मिर्जा की बहन बनने जा रही हैं अजहरुद्दीन के घर की बहू
मालूम हो कि एक दिन पहले ही सानिया मिर्जा अपने पिता और अजहरुद्दीन अपने बेटे असद के साथ मुख्यमंत्री केसीआर से मिलने पहुंचे थे। हैदराबाद के प्रगति भवन में इन्होंने सीएम से मुलाकात की और शादी-रिसेप्शन का न्योता दिया।
अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं...
आपको बता दें कि अनम मिर्जा पेशे से एक फैशन डिजाइनर, स्टाइलिस्ट हैं और अपना फैशन आउटलेट (लेबल बाजार) भी चलाती हैं, जबकि असद क्रिकेट खिलाड़ी हैं और मोहम्मद अजहरुद्दीन और पहली पत्नी नौरीन के बेटे हैं, नौरीन से उनका एक बेटा अयजुद्दीन और था, जिसकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी,अजहरुद्दीन ने 1987 में नौरीन से निकाह किया था लेकिन 1996 में, उन्होंने नौरीन को तलाक देकर बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी से शादी की थी, लेकिन दोनों का साल 2010 में तलाक हो गया।
अनम मिर्जा का ये दूसरा विवाह है
असद की जहां ये पहली शादी है, वहीं दूसरी ओर अनम मिर्जा का ये दूसरा विवाह है, वह पिछले साल अपने पति अकबर रशीद से अलग हो गई थी। अनम ने बिजनेसमैन अकबर से 18 नवंबर 2016 को शादी की थी, असद और अनम पिछले काफी समय से एक दूसरे से को डेट कर रहे हैं और तभी से दोनों के शादी के कयास लगाए जा रहे थे।
जिंदगी में कुछ ऐसे पल होते हैं, जिनके लिए आप बेहद शुक्रगुजार होते हैं: अनम
8 दिसंबर को अनम ने अपने ब्राइडल शावर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, अपनी इस पोस्ट में अनम मिर्जा ने लिखा, 'जिंदगी में कुछ ऐसे पल होते हैं, जिनके लिए आप बेहद शुक्रगुजार होते हैं, मैं इस हफ्ते ऐसा ही महसूस कर रही हूं'












Click it and Unblock the Notifications