शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा के वायरल VIDEO पर मचा बवाल, शादीशुदा लोगों को दी ये खास सलाह

Sania Mirza Video: शोएब मलिक से तलाक औऱ उनकी तीसरी शादी के बाद सानिया मिर्जा भी खूब सुर्खियों में हैं। सानिया ने अपने तलाक के बाद भी एक एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को लेकर काफी कुछ कहा था। अब इस बीच सानिया मिर्जा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादीशुदा लोगों, खासकर महिलाओं को एक सलाह देती दिख रही हैं।

सानिया और शोएब के तलाक से लोगों को काफी बड़ा झटका लगा है। तलाक के बाद से सानिया के बयान का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, इस बीच एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने दावा किया था कि सानिया ने उन्हें दिए इंटरव्यू में बताया कि बेटे को पिता की शादी के बाद से मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Sania Mirza

सानिया ने शादीशुदा लोगों से क्या कहा?
अब सानिया का एक इंटरव्यू खूब चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शादीशुदा लोगों को खास सलाह दी है। ये सलाह खासकर महिलाओं के लिए है। सानिया ने कहा कि महिलाओं को शादी के बाद बिल्कुल भी नहीं बदलना चाहिए। मैं ये कहना चाहती हूं कि आपको वैसे ही पसंद किया गया था, जैसे आप थे। तो फिर आप खुद को क्यों बदलें।

तलाक के बाद अब सानिया की इस सलाह के बारे में लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। हर कोई सानिया मिर्जा की शादीशुदा जिंदगी के बारे में ही बात कर रहा है। इस बीच सानिया ने बेटे को लेकर जो बात बोली थी, उसने भी लोगों को चौंका दिया है। दरअसल, पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने बताया कि सानिया की उनसे बात हुई तो उन्होंने कहा कि बेटा मानसिक रूप से काफी परेशान है।

सानिया ने बताया कि जबसे उनके बेटे को अपने पिता की शादी के बारे में पता चला है तो उसे उसके स्कूल में काफी बुली किया जा रहा है। ऐसे में उसके दिमाग पर इसका गलत असर हो रहा है। इतना ही नहीं, ये भी बताया गया कि बेटे ने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+