संदीप माहेश्वरी का विवादों से रहा है पुराना नाता, जानिए विवेक बिंद्रा से पहले किन-किन से उलझे?

मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। वजह उनका कोई मोटिवेशनल स्पीच या वीडियो नहीं बल्कि इन दोनों के बीच का विवाद है।

दरअसल, संदीप माहेश्वरी ने 11 दिसंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर 'बिग स्कैम एक्सपोज' नाम का एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में बड़े यूट्यूबर से 50 हजार और 35 हजार में ऑनलाइन कोर्स खरीदने के बारे में बात की जा रही थी। 2 लड़के बता रहे थे कि उन्होंने कोर्स खरीदा पर उन्हें उसका कोई फायदा नहीं मिला। यानी की कोर्स के नाम पर उनके साथ स्कैम हुआ।

Sandeep Maheshwari

संदीप की इस वीडियो पोस्ट करने के बाद उस वीडियो के जवाब में विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो डाला। जिसमें वो बता रहे थे कि संदीप माहेश्वरी के वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज नहीं आ रहे थे इसलिए उन्होंने ये वीडियो पोस्ट किया और व्यूज 50 लाख क्रॉस कर गए। बिंद्रा ने कहा असली स्कैम तो ये है। इसके जवाब में संदीप ने एक और वीडियो पोस्ट किया।

खैर ये तो हुआ दोनों के बीच का ताजा विवाद। आपको बता दें, इन दोनों का ही पंगे लेने का पुराना रिकॉर्ड रहा है। बिंद्रा के भी कई कारनामें रहे हैं लेकिन आज हम बात करेंगे संदीप माहेश्वरी के उन पुराने किस्सों की जहां वो किसी न किसी से उलझते नजर आए हैं।

यह भी देखें: Video: 'जानेमन संदीप माहेश्वरी जी, अगर मैंने साबित किया कि SCAM नहीं है तो...', अब विवेक बिंद्रा ने दी धमकी

पिछले साल श्वेताभ गंगवार से हुई थी संदीप की तकरार
26 अप्रैल 2022 को संदीप माहेश्वरी ने अपने एक वीडियो में ऑडियंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "इस दुनिया में कौन लोग हैं जो प्रॉब्लम क्रिएटर हैं।वो जो करोड़ों भगवानों को मानते हैं? क्या वो आपस में भिड़ते हैं? या वो जो कहते हैं कि एक ही भगवान है इस दुनिया में और बाकी सब झूठ है। तो एक कॉन्सेप्ट है जो कहता है कि दुनिया में एक ही भगवान है। जो इसे मानते हैं वो अपने हैं जो नहीं मानते हैं वो पराए हैं।"

संदीप के इस वीडियो पर यूट्यूबर श्वेताभ गंगवार ने रिएक्शन वीडियो किया। जिसमें उन्होंने कहा,"भाई (संदीप) अभी काफिर (पराए की जगह) कहने वाले थे।" संदीप के कॉमेंट को श्वेताभ सांप्रदायिक बता रहे थे। इसके बाद संदीप माहेश्वरी ने यूट्यूब कम्यूनिटी पर श्वेताभ के लिए पोस्ट लिखा। जिसके बाद कहा गया कि दोनों के बीच बात हो गई है और श्वेताभ ने अपना रिएक्शन वीडियो भी यूट्यूब से हटा लिया।

यह भी देखें: संदीप माहेश्वरी या विवेक बिंद्रा, कौन है ज्यादा अमीर? कितनी है दोनों की संपत्ति, महीनेभर की कमाई चौंका देगी

प्रखर गुप्ता के साथ भी चला था संदीप का यूट्यूब वार
बात यहीं खत्म नहीं हुई, श्वेताभ के वीडियो डिलीट करने के बाद प्रखर गुप्ता ने श्वेताभ के डिलीट किए गए वीडियो पर एक रिएक्शन वीडियो किया। बताया गया कि उसी रात श्वेताभ की तरफ से प्रखर को कई मैसेज किये गए और कहा गया कि संदीप माहेश्वरी चाहते हैं कि वो अपने वीडियो को डिलीट कर दें। पहले तो प्रखर ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद 5 मई को संदीप माहेश्वरी ने कम्यूनिटी पर एक और पोस्ट लिखी। पोस्ट में उन्होंने प्रखर को लेकर नाराजगी जताई। इस पोस्ट के बाद उसी दिन प्रखर ने अपना वीडियो डिलीट कर दिया। हालांकि, बाद में संदीप ने भी अपनी कम्यूनिटी पोस्ट डिलीट कर दी।

इसके बाद प्रखर ने के कम्युनिटी पोस्ट लिखी और उसमें संदीप को सॉरी भी कहा। संदीप की नाराजगी तब भी बनी हुई थी। संदीप ने कुछ दिनों बाद फिर से प्रखर को लेकर एक कम्युनिटी पोस्ट लिखी फिर उसे डिलीट कर दिया। उसके दो दिन बाद उन्होंने एक और कम्युनिटी पोस्ट डाली फिर उसे भी डिलीट कर दिया।

यह भी देखें: Video: 'रुको विवेक बिंद्रा, दुनिया को बताता हूं कि SCAM है क्या...', अब संदीप माहेश्वरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पीपॉय ने आग में घी का काम किया था
ये सब अभी चल ही रहा था कि इसी बीच इस लड़ाई में एंट्री ली पीपॉय (Peepoy) ने। इस वीडियो पर संदीप ने कमेंट किया था। जिसके बाद प्रखर खुल कर सामने आए और उन्होंने एक डेडीकेडट वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने पूरी कॉन्ट्रोवर्सी और संदीप माहेश्वरी पर अपनी बात रखी। इस वीडियो में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए संदीप माहेश्वरी को जमकर खरी खोटी सुनाई। प्रखर के इस वीडियो को अच्छी रीच मिली। अच्छे व्यू आए और एक बैटल शुरू हो गई, संदीप माहेश्वरी Vs प्रखर गुप्ता की।

प्रखर गुप्ता ने ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस
इस विवाद के बीच प्रखर ने अपने चैनल पर एक वीडियो दाल जिसमें वो भारत का झंडा ओढ़े कथित तौर पर शराब पी रहे थे। इस वीडियो को लेकर संदीप ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा। जिसके बाद दोबारा इस लड़ाई में एंट्री हुई श्वेताभ गंगवार की। उन्होंने प्रखर पर बिना इजाजत उनकी और अपनी प्राइवेट चैट वीडियो में उसे करने का आरोप लगाया।

विवाद चलता रहा और तीनों यूटूबर एक दूसरे को टारगेट करते हुए वीडियो बनाते रहे। एक तरह से संदीप और श्वेताभ प्रखर को टारगेट कर रहे थे जबकि प्रखर इन दोनों को। आखिर में प्रखर संदीप, श्वेताभ और पीपॉय के ऊपर 2 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा ठोक देते हैं।

यह भी देखें: आखिर क्यों एक-दूसरे से लड़ने लगे संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा? यूट्बर बोले- 'ये स्कैम रोकना जरूरी है...'

संदीप ने मांगी माफी
इसके बाद संदीप ने एक भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि प्रखर की तरफ से उन्हें गालियां दी गई हैं। उनकी मां और परिवार दुखी हैं। संदीप ने कहा कि वो इस पूरे विवाद के लिए माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मां कह रही हैं उनके खिलाफ कभी किसी ने बुरा नहीं कहा, तो ये शख्स ऐसा क्यों कह रहा है। संदीप ने कहा कि वो दुखी हैं और माफी मांगते हैं।

यूट्यूबर की सफाई
संदीप ने सफाई देते हुए कहा कि इस पूरे विवाद से प्रखर को फायदा हुआ है नुकसान नहीं। जितनी प्रखर की रीच है उस हिसाब से क्या दो करोड़ रुपये को वो जस्टिफाई कर पाएंगे? संदीप ने कहा कि प्रखर को अपनी वीडियो हटा लेनी चाहिए और इस विवाद को भूल जाना चाहिए। वहीं, श्वेताभ ने कहा कि वो प्रखर को अपना भाई मानते थे। शुरूआती दिनों में उन्होंने प्रखर की मदद की थी। श्वेताभ ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानने के बावजूद प्रखर ने उन पर 2 करोड़ रुपये का केस ठोक दिया।

वहीं इस पूरे मामले पर प्रखर ने कहा था कि संदीप माफी मांगते हुए भी माफी नहीं मांग रहे। उनका लहजा धमकी देने वाला है। प्रखर ने कहा कि उन्होंने संदीप के खिलाफ किया गया वीडियो डिलीट कर दिया था फिर भी संदीप ने उनके खिलाफ नफरत फैलाई।

यह भी देखें: Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे पर करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, 25 साल बाद फिर आएंगे साथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+