Video: 'रुको विवेक बिंद्रा, दुनिया को बताता हूं कि SCAM है क्या...', अब संदीप माहेश्वरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Sandeep Maheshwari Vivek Bindra: यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच 'एक कोर्स और प्रोडक्ट' बेचने को लेकर जुबानी जंग जारी है। कुछ दिनों पहले संदीप माहेश्वरी ने बिना नाम लिए एक वीडियो जारी कर 'एक बड़े यूट्यूबर' से बिजनेस सीखने के लिए कोर्स के नाम पर चलाए जा रहे स्कैम का पर्दाफाश किया था।

वीडियो के वायरल होने के बाद विवेक बिंद्रा ने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर संदीप माहेश्वरी को चुनौती दी और कहा कि ये साबित करके दिखाएं ये स्कैम कैसे है। अब संदीप माहेश्वरी ने एक वीडियो शेयर कर विवेक बिंद्रा को मुंहतोड़ जवाब दिया है। (वीडियो खबर के अंत में)

Sandeep Maheshwari Vivek Bindra

संदीप माहेश्वरी ने इस वीडियो को हैशटैग #StopVivekBindra के साथ यूट्यूब पर अपलोड किया है। इस वीडियो में संदीप माहेश्वरी कहते हैं कि, ''मैंने अपने पुराने वीडियो में किसी का भी नाम नहीं लिया था। भारत में प्रोडक्ट बेचने के नाम पर लाखों लोग बिजनेस कर रहे हैं। लेकिन एक यूट्यूबर (विवेक बिंद्रा) खुद जवाब देकर सारी बातें कहने लगे हैं। वो नहा-धोकर मेरे पीछे पड़ गए हैं। अगर वो मेरी पिछली वीडियो पर प्रतिक्रिया नहीं देते तो ये मामला तीन-चार दिन में खत्म हो जाता। लेकिन अब वो जानना चाहते हैं कि उन्होंने क्या स्कैम किया है। तो चलिए मैं आपको क्या पूरी दुनिया को बताऊंगा कि स्कैम क्या है।''

वीडियो में विवेक बिंद्रा को जवाब देते हुए संदीप माहेश्वरी कहते हैं कि, 'स्कैम वो नहीं है कि आप कोर्स के लिए 35 या 50 हजार रुपये ले रहे हो। स्कैम ये है कि अगर किसी छात्र को आपके कोर्स से फायदा नहीं हो रहा है और वह पैसे वापस मांग रहा है तो आप उसको बोलते हो कि आप अपने जैसे 4 और लोगों को यहां संस्थान में लाओ और कमीशन और अपने सारे पैसे वापस ले जाओ...ये स्कैम है।'

जब पीड़ित छात्रों के वीडियो दिखाए संदीप माहेश्वरी ने...

अपने इस वीडियो में संदीप माहेश्वरी ने कई पीड़ित छात्रों की आपबीती भी दिखाई...जो इस तरह के कोर्स में पैसे लगाते हैं। संदीप कहते हैं, 'ये जो अपने नाम के आगे डॉक्टर (डॉ. विवेक बिंद्रा) लगाते हैं, तो मुझे लगा था कि ये डॉक्टर हैं। लेकिन इस हफ्ते में मुझे पता चला कि इन्होंने देश-विदेश कहीं से भी एमबीबीएस नहीं किया है। इनको ये डिग्री कहां से और कैसे मिली है, आप ये रिसर्च करोगे तो आपको समझ आ जाएगा।' वीडियो में दावा किया गया है कि उन्होंने बांग्लादेश से ये डिग्री ली है।

कानून का भी दिया संदीप माहेश्वरी ने हवाला

वीडियो में संदीप ने भारतीय कानूनों का भी हवाला दिया है। संदीप वीडियो में कहते हैं कि, 'असल में ये लड़ाई मेरे और विवेक बिंद्रा के बीच नहीं है। ये लड़ाई असल में सच और झूठ की है। सही और गलत की है।'

इस 31 मिनट के वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स, एक लाख से ज्यादा कमेंट्स और 4.1 मिलियन व्यूज है।

'साक्षात विवेक बिंद्रा जी, 10 दिनों में MBA करा देते हैं..

संदीप माहेश्वरी ने कहा, 'ये 10 दिनों में एमबीएस सिखा देते हैं। 10 दिन में कौन सा एमबीए होता है। मतलब ये देश के जो टॉप कॉलेज में जाने के लिए लोग इतनी तैयारियां करते हैं, उन सबकी तो कोई जरूरत ही नहीं है, साक्षात विवेक बिंद्रा जी, आपके सामने 10 दिनों तक रोज प्रकट होंगे और आकर आपको 10 दिनों में एमबीए करा देंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+