Salman Khan Birthday: सलमान खान के बर्थडे पर करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, 25 साल बाद फिर आएंगे साथ

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज यानि 27 दिसंबर 2023 को अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें तमाम फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच मशहूर फिल्म निर्माता और सलमान के खास दोस्त करण जौहर ने कुछ अलग अंदाज में उन्हें विश किया।

करण जौहर ने सलमान खान के बर्थडे पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की 25 साल पुरानी फोटो शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट की जिसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे। आइए जानते हैं कि करण ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा।

salman khan

करण ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मैं 25 साल पहले एक पार्टी में खोया हुआ एक कोने में खड़ा था। एक बड़ा फिल्म स्टार मेरे पास आया और मुझसे पूछा कि मैं एक कोने में क्यों खड़ा हूं। मैंने उसे बताया कि मैं एक किरदार के लिए कई एक्टर्स के पास गया था, लेकिन कोई इसे करने के लिए तैयार नहीं है। सुपरस्टार की बहन मेरे करीब है, इसलिए उसने मेरी स्क्रिप्ट के बारे में बहुत बात की थी और यह मुझे मिलकर फिल्म की स्क्रीप्ट सुनानी चाहिए।'

करण जौहर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे नहीं पता था कि सलमान खान को फिल्म नेरेट करने का मौका मिलेगा। उन्होंने फिल्म की आधी स्क्रीप्ट पढ़ी और रोल के लिए हां कह दिया। मैं ये देखकर काफी हैरान हो गया और मैंने उनसे कहा, 'आप सेकेंड हाफ़ में हैं' आपने यह नहीं सुना? तभी उन्होंने कहा, मैं तुम्हारे पिता से बहुत प्यार करता हूं और अगर फिल्म के लिए हां नहीं कहा तो मेरी बहन मार डालेगी।' इस तरह सलमान खान ने फिल्म कुछ कुछ होता में अमन की भूमिका निभाई।

करण ने अपने पोस्ट के आखिरी में कंफर्म किया कि वह जल्द ही सलमान के साथ अगली फिल्म में काम करेंगे। उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सलमान खान। आपके लिए हमेशा इतना प्यार और सम्मान। साथ ही 25 साल बाद हमारे पास फिर से बताने के लिए एक कहानी होगी। इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। जन्मदिन मुबारक हो।' बता दें कि फिल्म कुछ कुछ होता है के बाद सलमान और करण ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। ऐसे में नए साल के मौके पर फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+