मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी को क्यों बोलना पड़ा SORRY? आपत्तिनजक भाषा देखकर भड़के संदीप माहेश्वरी

Carryminati apologize to Sandeep Maheshwari: मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर अपने रोस्टिंग वीडियोज के लिए खूब मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर कैरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। मशहूर हस्तियों के वे पैरोडी वीडियोज बनाते हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। उन्होंने कई लोगों को रोस्ट किया है, जिनमें फ्लाइंग बीस्ट (गौरव तनेजा), अरमान मलिक, टेक्निकल गुरुजी और कई अन्य मशहूर यूट्यूबर्स हैं। लेकिन हाल ही में कैरी मिनाटी उस वक्त विवादों में फंस गए जब उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी का रोस्टिंग वीडियो शेयर कर उसमें आपत्तिनजक भाषा का इस्तेमाल किया।

कैरीमिनाटी ने माहेश्वरी को किया रोस्ट
बीते दिनों कैरी मिनाटी ने संदीप माहेश्वरी बनकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे हूबहू संदीप माहेश्वरी की नकल कर रहे थे। उन्होंने न सिर्फ मोटिवेशनल स्पीकर की एक्टिंग की बल्कि उनके सेशन में आए लोगों के बारे में भी बात की। इस दौरान कैरी ने कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। अब वे अपनी भाषा को लेकर इस कदर विवादों में घिरे कि लोग उसने माफी मांगने को कहने लगे। अब इस वीडियो पर खुद संदीप माहेश्वरी का रिएक्शन सामने आया है।

Sandeep Maheshwari

संदीप माहेश्वरी ने जताया खेद
संदीप माहेश्वरी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए साफ शब्दों में कहा कि डीयर कैरीमिनाटी, आपने मेरा एक पैरोडी वीडियो बनाया। बहुत बढ़िया। लेकिन मेरा कैरेक्टर दिखाते हुए मेरी ऑडियंस के लिए आपने कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। ये बिल्कुल भी मजाकिया नहीं है। ये काफी निराशानजक है।

Sandeep Maheshwari

अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर मांगी माफी
हालांकि, संदीप माहेश्वरी के पोस्ट के तुरंत बाद ही कैरी मिनाटी ने इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को लेकर माफी मांगी और खेद जताया। इससे पहले रोस्टिंग वीडियो के बाद संदीप माहेश्वरी के रिएक्शन पर लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए। लोगों का कहना था कि संदीप माहेश्वरी से थोड़ी सी भी आलोचना सहन नहीं होती। वहीं कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि दोनों कंटेंट के लिए ये सब कर रहे हैं। थोड़ा फेमस होने के लिए ही दोनों पोस्ट कर रहे हैं। हालांकि, कैरी मिनाटी के माफी मांगने के बाद मामला शांत हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+