प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने पर समीरा रेड्डी को किया ट्रोल, बोलीं- हर कोई करीना नहीं होती

मुंबई। एक बार फिर से मां बनने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने इस दौरान होने वाली बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स को जवाब दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि- आज समय बदल गया है और प्रेग्नेंसी के बाद भी हिरोइनों को काफी अच्छा काम मिल रहा है। प्रेग्नेंसी के समय से बाहर निकलना भी ग्लैमरस हॉट और सेक्सी फील होता है। समीरा ने कहा कि जो लोग प्रेग्नेंसी से लौटी महिलाओं को ट्रोल करते हैं वे कहां से आए हैं। वे भी तो अपनी मां के पेट से ही जन्मे हैं।

'पहली बार मां बनी थी तो काफी चिंतित थी'

समीरा ने कहा कि मैं फिर से मां बनने वाली हूं और मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं। उन्होंने कहा कि चाहे आप प्रेग्नेंट हों या न हों आपको हमेशा सेक्सी महसूस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार मां बनी थी तो काफी चिंतित थी कि लोग मुझे देख कर क्या सोचेंगे। मेरा ये प्रेग्नेंसी वाला वजह कितनी जल्दी और कैसे कम होगा। लेकिन अब मुझे डर नहीं लगता बल्कि बहुत अच्छा महसूस होता है।

'इस बार प्रेग्नेंसी में डर नहीं है'

समीरा ने आगे कहा कि 'अब किसी तरह की कोई हिचक नहीं है। पहले बच्चे के दौरान मैं खुद को बहुत कवर करके बाहर निकलती थी, लेकिन अब वह झिझक नहीं रही। यह सब माइंडसेट से होता है। अब तो मैं ऐसा सोचती हूं, प्रेग्नेंट हूं तो क्या हुआ, मैं भी हॉट लग सकती हूं। समय के साथ लोगों की सोच में और चीजों को स्वीकारने में बदलाव आया है। आज लोग प्रेग्नेंट हीरोइन को जैसी है वैसे ही स्वीकार करते हैं।'

'मैं करीना कपूर नहीं जो तुरंत हॉट फिगर में आ जाऊं'

समीरा ने कहा कि 'बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया बेहद ही नैचरल प्रॉसेस है। बहुत खूबसूरत और अमेजिंग है। करीना कपूर खान जैसे लोग फटाफट प्रेग्नेंसी के बाद हॉट और सेक्सी लग रहे हैं, लेकिन मुझे थोड़ा टाइम लगा। ट्रोलर्स को क्या कहूं। यही कहूंगी कि मेरे पास सुपर पावर है। मैं एक बच्चे को जन्म दे सकती हूं।'

यह भी पढ़ें: VIDEO: 'आंटी' कहे जाने पर भड़कीं करीना, ट्रोलर्स को दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+