मां बनीं समीरा रेड्डी, बेटी की तस्वीर शेयर कर लिखा ये संदेश

नई दिल्ली। बीते शुक्रवार को एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने एक बेटी को जन्म दिया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने ये खुशखबरी अपने दोस्तों और फैंस के साथ शेयर की। अपनी बच्ची के नन्हें हाथों की तस्वीर शेयर करते हुए समारी ने लिखा- हमारी नन्हीं परी आज सुबह आई...मेरी बेबी गर्ल। सारे प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान समीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ कई फोटो शूट भी कराए थे।

 गर्भ के 9वें महीने में कराया था अंडरवाटर फोटोशूट

गर्भ के 9वें महीने में कराया था अंडरवाटर फोटोशूट

समीरा ने गर्भ के 9वें महीने मं बेबी बंप के साथ शानदार फोटो शूट कराया था। उन्होंने अपने बेबी बंप के साथ ये शूट अंडरवाटर कराया था जिसमें वे जबरदस्त दिख रही थी। फोटो में उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। बता दें कि ऐसी चीज पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने कराई है। समीरा की इस तस्वीर को देखकर हो सकता है कि कई लोगों को ये फोटोशॉप और फिलटर की हुई लगे। ऐसे में समीरा ने कैपशन में साफ लिखा है कि 'मैं गर्व से कहती हूं कि ये तस्वीरें बिल्कुल वास्तविक हैं जिसमें किसी फिल्टर, किसी टचअप या किसी फोटोशॉप का प्रयोग नहीं किया गया है।' बता दें कि समीरा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

एक अन्य अंडर वाटर फोटो में समीरा ने पिंक बिकिनी पहनी है और लेटी हुई सी मुद्रा में हैं। इस फोटो के कैप्शन में समीरा ने लिखा है- 'पूरी तरह से जाने देना और निडर हो जाना मुक्ति है'। बता दें कि समीरा प्रेग्नेंसी के समय बॉडीशेमिंग जैसे मुद्दों पर हमेशा से खुलकर बात करती रही हैं। साथ ही उनकी प्रेग्नेंट शरीर पर टिप्पणी करने वालों को करारा जवाब भी देती रही हैं।

'इस बार प्रेग्नेंसी में डर नहीं है'

कुछ समय पहले प्रेग्नेंसी को लेकर समीरा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि 'अब किसी तरह की कोई हिचक नहीं है। पहले बच्चे के दौरान मैं खुद को बहुत कवर करके बाहर निकलती थी, लेकिन अब वह झिझक नहीं रही। यह सब माइंडसेट से होता है। अब तो मैं ऐसा सोचती हूं, प्रेग्नेंट हूं तो क्या हुआ, मैं भी हॉट लग सकती हूं। समय के साथ लोगों की सोच में और चीजों को स्वीकारने में बदलाव आया है। आज लोग प्रेग्नेंट हीरोइन को जैसी है वैसे ही स्वीकार करते हैं।'

'मैं करीना कपूर नहीं जो तुरंत हॉट फिगर में आ जाऊं'

पहले बच्चे को जन्म देने से पहले समीरा को लोगों ने उनके बेबी बंप के चलते काफी बॉडी शेम किया था। इसपर समीरा ने कहा कि 'बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया बेहद ही नैचरल प्रॉसेस है। बहुत खूबसूरत और अमेजिंग है। करीना कपूर खान जैसे लोग फटाफट प्रेग्नेंसी के बाद हॉट और सेक्सी लग रहे हैं, लेकिन मुझे थोड़ा टाइम लगा। ट्रोलर्स को क्या कहूं। यही कहूंगी कि मेरे पास सुपर पावर है। मैं एक बच्चे को जन्म दे सकती हूं।' इसके बाद उन्होंने उन्हें बॉडी शेम करने वाले ट्रोलर्स को भी जवाब दिया था।

यह भी पढ़ें- बेबी बंप को लेकर ट्रोल्स ने उड़ाया मजाक समीरा ने बिकिनी फोटोशूट कराकर दिया ये जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+