'यह INDI गठबंधन नहीं, रावलपिंडी गठबंधन है', कांग्रेस के 'गायब' पोस्ट पर Sambit Patra का तीखा तंज
Sambit Patra News: कांग्रेस पार्टी द्वारा हाल ही में बिना सिर वाली एक तस्वीर शेयर की गई थी। हालांकि, इस तस्वीर पर विवाद बढ़ता देखकर कांग्रेस ने इस डिलीट कर दिया था। लेकिन, इस फोटो पर अब विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब कांग्रेस के 'गायब' पोस्ट पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने तीखा तंज कसा है।
संबित पात्रा ने कहा, 'यह INDI गठबंधन नहीं है, यह रावलपिंडी गठबंधन है। आज से हम इन्हें INDI गठबंधन नहीं कहेंगे, हम इन्हें 'पिंडी' गठबंधन कहेंगे। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता पाकिस्तानी मीडिया के हीरो हैं। मुझे लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब इस 'पिंडी' गठबंधन के लोग पाकिस्तान में चुनाव लड़ेंगे।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा बिना सिर वाली तस्वीर शेयर की थी, जिसपर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस की छवि 'सिर तन से जुदा' वाली है। इसे लेकर भाजपा की तरफ से लिखा गया था, 'कांग्रेस ने कट्टरपंथी 'सर तन से जुदा' नारे को दुहराने के लिए सिर रहित कुर्ता पहना है, जो मुस्लिम लीग 2.0 में इसकी निरंतर गिरावट को उजागर करता है।'
अब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वही भाषा बोली है जो पाकिस्तान समझता है, इस्लामाबाद के आधिकारिक हैंडल उसी तरह सिर काटने की बात दोहरा रहे हैं, अपने जिहादी पंथ को उजागर कर रहे हैं। पाकिस्तान और उसके साथी कांग्रेस को जितनी धमकी देनी है, दें; नया भारत न झुकेगा, न टूटेगा। आतंक का जवाब गोलियों से दिया जाएगा, बिरयानी से नहीं।
कांग्रेस पार्टी पीएम मोदी पर है हमलावर
दरअसल, पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस लगातार हमलावर है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकालर्जुन खड़गे ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि देश का दुर्भाग्य है कि जब देश की शान पर हमला हुआ, तब पीएम बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे।
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर एक बिना सिर वाली तस्वीर पोस्ट की। इसमें लिखा गया कि जिम्मेदारी के समय गायब। पोस्ट में शामिल तस्वीर में बिना सिर वाला शरीर दिखाया गया है। इसमें सिर वाली जगह गायब लिखा हुआ था। इस तस्वीर को लेकर सियासी गलियारे में बवाल मचा गया था। हालांकि, कांग्रेस ने बाद में इस तस्वीर को डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications