संभल में भीषण हादसा, रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर में 6 की मौत, 13 घायल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के संभल में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। शुक्रवार सुबह यूपी रोडवेज की बस और बोलेरो के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया है जबकि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

sambhal bus accident 6 people dead and 13 injured

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुन्नौर कोतवाली इलाके के नरौरा गांव के पास ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बोलेरो में 19 लोग सवार थे और सभी लोग अलीगढ़ से नैनीताल जा रहे थे। इसी बीच नरौरा गांव के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज की बस की बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से निकालने का काम शुरू किया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों को बोलेरो से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि घटना में मरने वाले सभी बुलेरो सवार ही थे जबकि 13 लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+