CAA के समर्थन में उतरे संभाजीराव भिडे, गांधीवाद को बताया खतरनाक बीमारी

नई दिल्ली। दक्षिणपंथी नेता संभाजीराव भिडे गुरुजी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए गांधीवाद को घातक रोग बताया है। नागरिकता कानून का विरोध कर रही कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भिडे ने कहा कि गांधीवाद देश के लिए घातक रोग है। महाराष्ट्र के सांगली में संभाजीराव भिडे के नेतृत्व में शिव प्रतिष्ठा हिंदुस्थान की ओर से रैली निकाली गई थी। भिडे ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया है। यही नहीं भिडे ने एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।

बुद्ध का संदेश अब उपयोगी नहीं

बुद्ध का संदेश अब उपयोगी नहीं

रैली में विधायक संजयकाका पाटिल, सुधीर गाडगिल, सुरेश सखाडे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जयंत पाटिल के साले मनोज शिंद, कणेरी मठ के मठाधीश काडसिद्धेश्वर महाराज ने भी हिस्सा लिया। संभाजीराव के नेतृत्व में निकली यह शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्थान की रैली संगाली शहर का भ्रमण करने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिम स्थल पर पहुंची और यह रैली विशाल जनसभा में बदल गई। भिडे ने संयुक्त राष्ट्र के अधिवेशन में पीएम मोदी द्वारा दिए गए भाषण को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि बुद्धा का शांति और सहिष्णुता का संदेश अब उपयोगी नहीं है।

पीएम मोदी के बयान को बताया गलत

पीएम मोदी के बयान को बताया गलत

भिडे ने कहा कि हमे छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज चाहिए ना कि हमे बुद्ध, प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र के अधिवेशन में जो कहा वह गलत है। गौरतलब है कि संभाजी को महाराष्ट्र में काफी प्रभावशाली व्यक्तिक्त के तौर पर होती है। उन्होंने पुणे की संभाजी युनिवर्सिटी से एटॉमिक साइंस से एमएससी में गोल्ड मेडल हासिल किया है और वह फर्ग्यूसन कॉले में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर रह चुके हैं। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने हैं। देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुए, लेकिन बावजूद इसके सरकार अपने फैसले पर कायम है और इस कानून का समर्थन कर रही है।

पीएम मोदी ने शुरू किया अभियान

पीएम मोदी ने शुरू किया अभियान

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक कैंपेन लॉन्च किया है। इस अभियान के लिए #IndiaSupportsCAA हैशटैग का प्रयोग किया गया है। पीएम मोदी ने खुद इस हैशटैग का प्रयोग करते हुए लोगों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की है। पीएम मोदी ने अपील करते हुए कहा है कि लोग फोटो, वीडियो और अन्य तरीकों से बताएं कि कैसे नागरिकता कानून का समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+