2019 में तीसरा मोर्चे के गठन की रणनीति तेज, अखिलेश ने तेलंगाना के सीएम KC राव से की मुलाकात

हैदराबाद। देश में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरे विकल्प को लेकर एक बार फिर से सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव से हैदराबाद में मुलाकात की। अखिलेश की इस मुलाकात के कई मायने देखे जा रहे हैं। बेगमपेट एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बेटे और मंत्री केटीआर समेत टी. श्रीनिवास यादव ने स्वागत किया। स्वागत के लिए कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक चली मुलाकात

दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक चली मुलाकात

बुधवार को अखिलेश यादव और चंद्रशेखर राव के बीच तीसरे मोर्च की रणनीति को लेकर करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। इस मुलाकात में अखिलेश और चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय राजनीति में परिवर्तन के लिए राजनीतिक गठबंधन को लेकर चर्चा की। इस मुलाकात के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में केसी राव ने कहा कि, पिछली केंद्रीय सरकारों ने जनता को निराश किया। मुझे खुशी है कि केसीआर पूरे भारत में क्षेत्रीय दलों को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहा है। क्षेत्रीय दलों का सामूहिक प्रयास ही भाजपा को रोक सकता है।

कांग्रेस और बीजेपी सरकारें पूरी तरह फेल

कांग्रेस और बीजेपी सरकारें पूरी तरह फेल

केसी राव ने कहा कि, कांग्रेस और बीजेपी सरकारें पूरी तरह फेल हुई हैं। आजादी के 70 साल बाद भी किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। लोगों को जाति, धर्म और राजनीति के नाम पर बांटा जा रहा है। कांग्रेस के बाद हमने बीजेपी को वोट किया। 4 सालों में क्या बदला? कुछ नहीं। भारत को सच्चे संघवाद की जरूरत है और धर्मनिरपेक्ष देश बने रहने की आवश्यकता है और इस दिशा में उनकी कोशिश जारी रहेगी।

10 मई को हैदराबाद में क्षेत्रीय दलों की बैठक

10 मई को हैदराबाद में क्षेत्रीय दलों की बैठक

बता दें कि तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव 2019 लोकसभा चुनाव से पहले गैर बीजेपी-गैर कांग्रेस फ्रंट बनाए जाने की अपनी मुहिम को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दक्षिण सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रकाश राज, डीएमके नेता और राज्यसभा सांसद एमके कनिमोझी से भी मुलाकात कर चुके हैं। केसीआर से मुलाकात के बाद ममता ने कहा था कि एक अच्छी शुरुआत हुई है। उनकी समझ से राजनीति निरतंर चलने वाली प्रक्रिया है। के चंद्रशेखर राव से जो भी बात हुई वो देश के आम लोगों की भलाई से जुड़ी है।तीसरा मोर्चा बनाने की अपनी कवायदों को आगे बढ़ाते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने 10 मई को हैदराबाद में कई क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

ये भी पढ़ें: 2019 के लिए तीसरे मोर्चे की कोशिश तेज, अरविंद केजरीवाल से मिले चंद्रबाबू नायडू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+