हाथ का साथ छोड़ साईकिल की सवारी करेंगे सिब्बल!
नयी दिल्ली। कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस के हारे हुए नेता एकबार फिर से संसद में वापसी का रास्ता तलाश रहे है। इन नेताओं में सबसे आगे चल रहे है कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल।

कपिल सिब्बल राज्यसभा में इंट्री का रास्ता तलाश रहे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दरियादिली दिखाते हुए राज्यसभा चुनाव में कपिल सिब्बल को वोट देने का ऑफर दिया है।
सपा ने कहा है कि उनके विधायक राज्यसभा चुनाव में सिब्बल के लिए वोट करेंगे। सपा के इस ऑफर के बाद देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश से कपिल सिब्बल को टिकट देती है या नहीं। अगर सपा के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने सिब्बल को टिकट दी तो संसद में उनकी वापसी तय मानी जा रही है।
गौर करने वाली बात ये है कि 1998 में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समर्थन ने सिब्बल पहले भी ऊपरी सदन में पहुंच चुके है। वहीं यूपी में सपा के पास बड़ी संख्या में सांसद हैं। गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में सिब्बल अपनी चांदनी चौक सीट से हार गए थे। हार के बाद सिब्बल राजनीति से दूर रहे हैं और अधिकतर समय सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस को दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications