अखिलेश ने कांग्रेस को बताया सबसे 'धोखेबाज' पार्टी,कहा-पिता के खिलाफ किया CBI का किया गलत इस्तेमाल
नई दिल्ली। साल 2014 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने वाली समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है। सपा ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी को सबसे 'धोखेबाज' पार्टी करार दिया। पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनके और पिता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस ही है, जिसने उनके और नेता जी मुलायम और उनकी पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया। अखिलेश ने कहा कि जिस व्यक्ति ने उनके खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी, उसने भाजपा से भी हाथ मिलाया। अखिलेश ने कहा कि लगता है कि कांग्रेस और भाजपा एक ही हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सपा-बसपा पर टिप्पणी की और कहा था कि दोनों ही पीएम मोदी से डरे हुए हैं क्योंकि दोनों ने ही राज्य को भारी नुकसान पहुंचाया है। राहुल ने कहा था कि सपा और बसपा के नेता पीएम के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल सकते क्योंकि वे मोदी से डरते हैं। राहुल के बयान के बाद अखिलेश ने पलटवार किया और कहा कि जिस तरह चुनाव में सपा-बसपा को समर्थन मिल रहा है, उससे ऐतिहासिक परिणाम आएगा। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही हमारे खिलाफ पीआईएल कराई थी। भाजपा और कांग्रेस एक है। दोनों ने आपस में गठबंधन कर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications