'राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसके लिए उन्हें माफी मांगने की जरूरत हो', बचाव में उतरे सैम पित्रोदा
Sam Pitroda: लंदन में राहुल गांधी की टिप्पणी का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण खे बारे में झूठ बोला जा रहा है।

Sam Pitroda On Rahul gandhi: ब्रिटेन में राहुल गांधी की 'लोकतंत्र पर हमले' वाली टिप्पणी को लेकर उठे राजनीतिक तूफान के बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिसके लिए किसी तरह की माफी की जरूरत हो। उन्होंने कहा कि भारत जैसे लोकतंत्र में सभी को अपनी बातों को रखने का पूरा अधिकार है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब राहुल गांधी के बयानों को तोड़मोड़ कर पेश कर रही है। सैम पित्रोदा ने इंडिया टु़डे को इंटरव्यू में कहा, 'राहुल गांधी ने ऐसा कुछ नहीं कहा, जिसके लिए उन्हें से और किसी तरह से की माफी की जरूरत हो। हमारे जैसे लोकतंत्र में अगर कोई किसी बात को लेकर बहुत मजबूत विश्वास महसूस करता है, तो उसके पास यह कहने का पूरा अधिकार है। सच तो यह है कि राहुल गांधी ने जो कहा, वह सही है।'
सैम पित्रोदा ने कहा, '' अब राहुल गांधी की बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, झूठ का प्रचार किया जा रहा है, गलत सूचना अब भारत की सबसे बड़ी डिमांड हो गई और यह भारत में जीवन का एक तरीका बन गया है।"
Indian Overseas Congress Chairman Sri @sampitroda in talk with @sardesairajdeep explains how BJP is twisting facts to defame Rahul Gandhi & Congress ! pic.twitter.com/hmtfg1JmZt
— Indian Overseas Congress (@INCOverseas) March 15, 2023
इससे पहले सैम पित्रोदा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी को लेकर कई ट्वीट किए थे। सैम पित्रोदा ने ट्वीट कर कहा था, ''मीडिया की मदद से कुछ निर्वाचित नेता झूठ और गलत सूचना के आधार पर एक सुनियोजित और सुव्यवस्थित व्यक्तिगत हमला कर रहे हैं...इसका क्या मतलब है...?''
एक अन्य ट्वीट में सैम पित्रोदा ने लिखा, '' राहुल गांधी ने लंदन में जो कहा उसके बारे में झूठ को बढ़ावा देना और प्रचार करना बंद करें। क्या तुम वहां थे? क्या आपने वीडियो देखा? क्या आप वास्तव में जानते हैं कि राहुल गांधी ने क्या कहा था।''












Click it and Unblock the Notifications