पंजाब: एसपी सलविंदर सिंह पर शारीरिक शोषण का केस दर्ज

पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले के वक्त चर्चा में आए गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह पर महिला पुलिस कर्मियों से शारीरिक शोषण का केस दर्ज किया गया है।

नई दिल्ली। पंजाब के पठानकोट एयरबेस में आतंकी हमले के वक्त चर्चा में आए गुरदासपुर के एसपी सलविंदर सिंह पर पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों से शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया है।

salvinder singh

गौरतलब है कि इस हमले के बाद से ही सलविंदर सिंह एनआईए की जांच के दायरे में थे। यह जांच चल ही रही थी कि उनके ऊपर दुराचार का एक मामला दर्ज हो गया।

इसके बाद कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने उनके ऊपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। इस मामले में जांच हुई और जांच में दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिय गया है।

पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। माना जा रहा है कि एसपी सलविंदर सिंह को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+