अरबाज ने IPL सट्टेबाजी में लगाई थी मोटी रकम, दाऊद के बुकी के साथ Pics वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान के परिवार पर एक बार फिर से मुसीबत आ गई है। इस बार मुश्किल सलमान की वजह से नहीं बल्कि उनके भाई अरबाज खान की वजह से आई है। अरबाज पर आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी का आरोप लगा है। थाणे पुलिस ने अरबाज को आईपीएल सट्टेबाजी मामले में समन भेजा है। थाणे पुलिस के एंटी एक्टॉर्सन सेल ने शक के आधार अरबाज को समन भेजा है। सट्टेबाजी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के साथ अरबाज की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस को शक है कि उनके तार सट्टेबाजी के इस गिरोह से जुड़े हैं।

 अरबाज ने लगाई थी मोटी रकम

अरबाज ने लगाई थी मोटी रकम

पुलिस ने हाल ही में बुकी सोनू जालान को गिरफ्तार किया था। सोने की गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी में पुलिस को कुछ तस्वीरें मिली, जिसमें सोनू के साथ अरबाज खान मौजूद थे। बुकी के साथ अरबाज की तस्वीरों ने पुलिस को शक में डाल दिया और अब पुलिस को संदेह है कि अरबाज खान आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल थे। पुलिस को शक है कि अरबाज ने बुकी सोनू के साथ सट्टेबाजी में मोटी रकम लगाई है।

 अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से जुड़े हैं तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद से जुड़े हैं तार

आपको बता दें कि बुकी सोनू जालान के तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम से जुड़े हैं। सोनू जालान मैचों की सट्टेबाजी का एक सॉफ्टवेयर चलाता है। वो उसी सॉफ्टवेयर की मदद से मैचों की सट्टेबाजी करता है। पुलिस के गिरफ्तार में आए सोनू ने बताया कि उसने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के लिए श्रीलंका के एक खिलाड़ी से संपर्क किया और उसे 10 करोड़ रुपए दिए थे।

वायरल हो रही हैं तस्वीरें

वायरल हो रही हैं तस्वीरें

सोनू जालान ने पूछताछ में अरबाज का नाम बताया। उसने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी बेटिंग में अलग-अलग नामों से पैसा लगाते हैं। सोशल मीडिया पर सट्टेबाज सोनू जालान के साथ अरबाज़ की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि अरबाज के साथ कई और स्टार्स ने सोनू के जरिए आईपीएल मैचों की बेटिंग की।

अरबाज को कर रहा था ब्लैकमेल

अरबाज को कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिस के मुताबिक सोनू उन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ब्लैकमेल कर रहा था। वो उन्हें धमकी देता था कि अगर उसे पैसे नही मिले, तो सोशल मीडिया पर उन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के नामों को वीडियोज के साथ जारी कर देगा। अरबाज को भी वो ब्लैकमेल कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+