VIDEO: मॉल में घूमने गए सुपरस्टार सलमान खान, किसी ने पलटकर देखा तक नहीं!
सलमान-शाहरुख जैसे सितारे अगर कभी मॉल में पहुंच जाएं तो वहां हजारों-लाखों फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए फैंस कितने ही घंटे मॉल में खड़े रहते हैं, लेकिन हाल ही में सलमान के साथ इससे ठीक उल्टा हुआ।

नई दिल्ली। सलमान-शाहरुख जैसे सितारे अगर कभी मॉल में पहुंच जाएं तो वहां हजारों-लाखों फैंस की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए फैंस कितने ही घंटे मॉल में खड़े रहते हैं, लेकिन हाल ही में सलमान के साथ इससे ठीक उल्टा हुआ। सलमान खान मॉल में अपने बॉडी गार्ड्स के साथ घूम रहे थे और वहां किसी ने उन्हें नोटिस भी नहीं किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो गया है।

किसी ने सलमान को नहीं पहचाना?
बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान की फैन फॉलोइंग लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में है। ईद हो या दीवाली या फिर उनका जन्मदिन, मुंबई में उनके घर के आगे हजारों फैंस अपने फेवरेट की एक झलक पाने के लिए खड़े रहते हैं, लेकिन हाल ही में जब सलमान मॉल में घूम रहे थे तो उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए कोई नहीं आया। सलमान का दुबई के मॉल में अपने बॉडीगार्ड के साथ घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखिये वीडियो-
भारत में होते तो जमा हो जाते हजारों फैंस
वीडियो में दिख रहा है कि सलमान मॉल में बॉडीगार्ड के साथ घूम रहे हैं। वो फिर एक डिजाइनर शोरुम के आगे जाकर बैठ जाते हैं। इस वीडियो में सबसे हैरानी की बात ये थी कि बॉलीवुड के इतने बड़े सुपरस्टार को देखने के लिए वहां बिल्कुल भी भीड़ इक्टठी नहीं हुई। वीडियो में एक भी शख्स उनके पास फोटो खिंचवाने के लिए नहीं आया। अगर सलमान ऐसे ही भारत में घूम रहे होतो तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नजारा कैसा होता।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
फिल्मों की बात करें तो सलमान की हाल ही में रिलीज 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके अलावा सलमान जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी के साथ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में नजर आएंगे। सलमान शाहरुख की दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते भी दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications