'गर्लफ्रेंड' यूलिया वंतूर को उर्दू सिखाना चाहते हैं सलमान खान, बिग बॉस 14 की अर्शी खान ने किया ये खुलासा
मुंबई। बॉलीवुड के 'दबंग' एक्टर सलमान खान शादी कब करेंगे? फिलहाल इस सवाल का जवाब तो मिलना मुश्किल है लेकिन सलमान खान इन दिनों अपनी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बिग बॉस 14 की एक्स-कंटेस्टेंट अर्शी खान ने बताया कि सलमान खान की दिली ख्वाहिश है कि यूलिया वंतूर उर्दू सीखें। अर्शी खान ने दावा किया कि सलमान खान ने बिग बॉस 14 के बाद हुई पार्टी में यूलिया वंतूर से उनकी मुलाकात कराते हुए यह बात कही थी।

सलमान ने की अर्शी की तारीफ
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में चैलेंजर के तौर पर एंट्री लेने वालीं अर्शी खान अपनी उर्दू को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। सलमान खान भी उनकी उर्दू भाषा की तारीफ कर चुके हैं। हालांकि कई बार सलमान खान 'वीकेंड का वार' में अर्शी खान की खिंचाई भी करते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस 14 की सक्सेस पार्टी में सलमान खान ने यूलिया के सामने अर्शी के उर्दू की तारीफ की। सलमान की तारीफ सुन अर्शी भी बेहद खुश हैं।

सलमान चाहते हैं यूलिया सीखें उर्दू
हाल ही अर्शी खान ने स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि पार्टी में सलमान खान ने उनसे क्या कहा। अर्शी बताती हैं कि सलमान ने यूलिया को उनसे मिलवाते हुए कहा, 'ये अर्शी हैं, इनकी उर्दू बहुत अच्छी है। यूलिया मैं चाहता हूं कि तुम भी उर्दू सीखो।' अर्शी खान के इस खुलासे के बाद सलमान खान और यूलिया के रिश्ते एकबार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि पार्टी में अर्शी खान गोल्डन रंग की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं।

ड्रेस को लेकर ट्रोल हुईं अर्शी खान
अर्शी खान ने अपनी ड्रेस को लेकर कहा, 'पार्टी में उनकी ड्रेस देखकर सलमान खान ने भी उनसे पूछा था कि ये क्या पहनकर आई हो? तू बिग बॉस का सोफा पहनकर आई है।' यूलिया की बात करें तो वह प्लेबैक सिंगर, टेलीविजन प्रजेंटर और ऐक्ट्रेस हैं। यूलिया का जन्म रोमानिया के लासी में हुआ था। यूलिया और सलमान खान पिछले कई सालों से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। यूलिया सलमान की फैमली के साथ भी नजर आती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान खान को जन्म दिलवाने वाली नर्स की एक्टर के साथ अनमोल थ्रोबैक ये फोटो हुई वायरल












Click it and Unblock the Notifications