सलमान खान ने अर्शी को दिया 'Bigg Boss 15' में आने का ऑफर, कहा -अपने बेटे 'शेरू' के साथ आना
मुंबई। 'बिग बॉस 11' और 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकीं अर्शी खान का दावा है कि, वे बिग बॉस 15 में आने वाली हैं। अर्शी का कहना है कि बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने उनसे बिग बॉस 15 में अपने बेटे शेरू के साथ वापिस आने के लिए कहा है। अर्शी बिग बॉस 14 में विकास गुप्ता के साथ हुई लड़ाई और अपनी उर्दू लफ्जों को लेकर सुर्खियों में छाईं रहीं। अर्शी खान ने चैलेंजर बनकर शो में एंट्री ली और राखी सावंत के साथ लोगों को खूब मनोरंजन किया।

'बिग बॉस 15 में बेटे शेरू के साथ आए अर्शी खान'
दरअसल, 'बिग बॉस 14' के दौरान अर्शी को घर में एक सॉफ्ट टॉय मिला था, जिसका नाम उन्होंने शेरू रखा था। अपने उस टॉय से उन्हें इतना लगाव हो गया कि वे जब घर से इविक्ट हुईं तो उसे अपने साथ ले आईं। एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू अर्शी ने बताया कि, शो के बाद हुई पार्टी में एक छोटी बच्ची आई थी।वह मुझसे मेरा शेरू मांगने लगी। सलमान सर ने मुझसे कहा कि मैं अपना शेरू उसे दे दूं पर मैंने मना कर दिया। मैंने उनसे कहा कि शेरू मेरा बेटा है और मैं इसे खुद से कभी अलग नहीं कर सकती।

सलमान ने फिर अर्शी को किया निराश
तब सलमान सर मुस्कुराए और बोले, 'ओह, तो तुम अब मां बन गई हो। यह मां का इमोशन हमेशा अपने अंदर रखना और अगले सीजन में अपने बेटे शेरू के साथ आना। अर्शी खान इस बात से बहुत खुश हैं कि सलमान खान ने उन्हें 'बिग बॉस' के अगले सीजन में आने का ऑफर दिया है, लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि वह सलमान से पूछती रह गईं कि वह चेहरे से शरीफ लगती हैं, पर सलमान बिना जवाब दिए ही निकल गए।

अर्शी ने हाल ही में खरीदा है अपना घर
बिग बॉस 14 के एक एपिसोड में राहुल ने शेरू को छुपा दिया था, जिसकी वजह से दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई थी। अंत में राहुल वैद्य को अर्शी खान का शेरू वापस करना पड़ा था। आपको बता दें कि अर्शी खान ने अब मुंबई में अपना घर खरीद लिया है। उन्होंने इस खास वजह से सलमान खान का भी शुक्रिया किया है। अर्शी अपने नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications