सलमान खान बोले- सोचकर बड़ा दुख होता है कि कभी किसी लड़की ने शादी के लिए प्रपोज ही नहीं किया

नई दिल्ली। एक्टर सलमान खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें आज तक कभी किसी महिला ने शादी का प्रस्ताव नहीं दिया। बता दें कि 53 की उम्र तक भी शादी न करने के लिए चर्चित सलमान इससे पहले खुद के वर्जिन होने का दावा भी कर चुके हैं। बता दें कि हाल ही में आई सलमान खान की फिल्म भारत को लोगों के मिला जुला रेस्पांस मिला। विश्वभर में फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की। सलमान को जल्दी फिल्म दबंग 3 में दिखाई पड़ेंगे।

'मुझे कभी किसी महिला ने प्रपोज नहीं किया'

'मुझे कभी किसी महिला ने प्रपोज नहीं किया'

मैगजीन फिल्मफेयर से बातचीत में सलमान खान ने कहा कि उनकी फिल्म भारत में कैटरीना कैफ ने उन्हें प्रपोज किया है लेकिन असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं हुआ और किसी महिला ने उन्हें कभी प्रपोज नहीं किया। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता, कैंडल लाइट में मुझे खाना दिखाई नहीं पड़ता। लेकिन मुझे इस बात का दुख है कि मुझे कभी किसी ने प्रपोज नहीं किया।

लंबे समय से इन्हें डेट कर रहे हैं सलमान

लंबे समय से इन्हें डेट कर रहे हैं सलमान

बता दें कि सलमान खान कुछ समय से सिंगर लूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं और दोनों को अकसर पब्लिक में एक साथ देखा जाता है। इससे पहले वे कथित तौर पर कैटरीना कैफ के साथ रिश्ते में थे। इसके अलावा कई साल पहले सलमान की एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ सगाई टूट चुकी है। इसके अलावा उन्होंने इंटरव्यू में ये भी बताया कि फिल्म भारत के लिए कैटरीना उनकी पहली पसंद थीं।

'भारत की शूटिंग से 5 दिन पहले पीछे हटीं प्रियंका चोपड़ा'

'भारत की शूटिंग से 5 दिन पहले पीछे हटीं प्रियंका चोपड़ा'

सलमान ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जाफरी और को प्रोड्यूसर और सलमान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री से फिल्म में काम के लिए बात की। लेकिन शूटिंग शुरु होने के 5 दिन पहले प्रियंका पीछे हट गईं क्योंकि उन्हें अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी करनी थी। सलमान ने बताया कि प्रियंका मेरे घर आईं और बोलीं कि वे शादी कर रही हैं, मैंने कहा फिल्म के लिए हल 3-4 दिन एडजस्ट कर लेंगे। फिर उन्होंने कहा कि उन्हें कपड़े भी बनवाने हैं। मैंने कहा वो सब तो डिजाइनर देख लेंगे तो प्रियंका ने कहा कि असल में उन्हें तारीख भी नहीं पता। अंत में उन्हें जो चाहिए था मिला और कैटरीना को जो चाहिए था वो मिला।

यह भी पढ़ें- अपनी मां के साथ डांस करते हुए सलमान ने साझा किया ये खूबसूरत वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+