अपनी मां के साथ डांस करते हुए सलमान ने साझा किया ये खूबसूरत वीडियो

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ खास वीडियो और तस्वीरों को साझा करते रहते हैं, जिसकी वजह से वह चर्चा में बने रहते हैं। इस बार उन्होंने अपनी मां के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि सलमान खान सलमान अपनी मां के साथ कितना लगाव रखते हैं। सलमान खान ने अपनी मां सलमा के साथ डांस करते हुए वीडियो साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान ने लिखा है कि उनकी मां कह रही हैं कि बंद करो ये नाच गाना।

salman khan

सलमान ने अपनी मां के साथ जो वीडियो साझा किया है उसमे तकरीबन 36 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या ने लोगों ने कमेंट करके उनकी तारीफ की है। सलमान खान अक्सर अपने परिवार के साथ मस्ती का वीडियो साझा करते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपने भाई के बच्चों की मस्ती का वीडियो साझा किया था। इसके अलावा सलमान भावुक वीडियो भी साझा करते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमे एक दिव्यांग ने उनकी पेंटिंग बनाई थी।

इस दिव्यांग लड़की ने सलमान खान की पेटिंग बनाई है वो भी पैर से, उसकी पेटिंग को देखकर हर कोई उंगली दबाकर रह गया है, इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सलमान खान ने न सिर्फ उस लड़की का टैलेंट सबके सामने पेश किया, बल्कि उसकी प्रतिभा को भी खूब सराहा है। बता दें कि इन दिनों सलमान फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। वहीं इस फिल्म के बाद सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म 'इंशाअल्लाह' की तैयारी में लग जाएंगे। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट आलिया भट्ट हैं। सलमान और आलिया की साथ में ये पहली फिल्म है।

View this post on Instagram

Mom is saying band karo yeh naach ganna..

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+