कपिल के शो के बाद अब मुकेश खन्ना ने सलमान खान के Bigg Boss को बताया फूहड़ और वल्गर, कहा-वाहियात है ये, Video

नई दिल्ली। डीडी के ऐतिहासिक धारावाहिक 'महाभारत' के भीष्म पितामह यानी की मुकेश खन्ना पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, वजह है उनका सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' को वाहियात, फूहड़ और अश्लील कहना, जिसके बाद से उनपर उन्हीं के शो 'महाभारत' के साथी युधिष्ठिर यानी की गजेंद्र चौहान ने काफी तीखा वार किया था, जिसके बाद दोनों ही सितारों के बीच ट्विटर पर तू-तू-मे-में देखने को मिली थी, हालांकि इस मसले पर खुद कपिल शर्मा ने भी हाल ही में जवाब दिया था।

'बिग बॉस फूहड़, वल्गर और अश्लील शो है'

'बिग बॉस फूहड़, वल्गर और अश्लील शो है'

उन्होंने बिना मुकेश खन्ना का नाम लिए ये कहा था कि वो और उनकी टीम की पूरी कोशिश मुश्किल वक्त में लोगों को हंसाने की होती है, बाकी वो किसी और चीज के बारे में नहीं सोचते हैं, फिलहाल अभी ये प्रकरण शांत नहीं हुआ था कि एक बार फिर से मुकेश खन्ना ने कुछ ऐसा बोला है, जिस पर विवाद होना तय है। अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुकेश खन्ना ने कलर्स के मशहूर सलमान खान के शो 'बिग बॉस' को फूहड़, वल्गर और अश्लील बताया है।

Must Click: यहां देखें Video

'मैं अपने जीवन के 3 महीने कैसे दे दूं'

'मैं अपने जीवन के 3 महीने कैसे दे दूं'

वीडियो में मुकेश खन्ना कह रहे हैं कि जब भी बिग बॉस शुरू होने वाला होता है, तब एक बार जरूर मुझसे पूछा जाता था शो में आने के लिए तो मैं आपको बता दूं कि 3 नहीं 4 बार मैंने खुद 'बिग बॉस' को ठुकराया है। उन्होंने बताया कि एक बार तो उन्होंने 'बिगबॉस' की टीम से ये बोल दिया था कि वो अपनी जिंदगी की तीन महीने ऐसे कैसे उन्हें दे सकते हैं। मैंने कहा मुकेश खन्ना उस शो में जाने वाला आखिरी इंसान होगा।

'मैंने आज तक किसी के साथ रूम शेयर नहीं किया'

मुकेश खन्ना ने कहा कि जिस इंसान ने आज तक किसी के साथ रूम शेयर नहीं किया वो भला एक घर में दस लोगों के साथ कैसे रह सकता है, मुकेश खन्ना ने कहा कि बिग बॉस का कान्सेप्ट तो यहां का है ही नहीं, ये तो विदेश का कल्चर हैं, जहां सबकुछ खुला हुआ है, हमारे यहां तो यह सब नहीं चलता।

'महिलाओं के साथ मर्द भी गॉसिप करते हैं'

'महिलाओं के साथ मर्द भी गॉसिप करते हैं'

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि शो के अंदर महिलाओं के साथ मर्द भी गॉसिप करते हैं, ये कितनी फूहड़ बात हैं, विदेशों में महिलाएं आसानी से एक्सपोज करती हैं, लेकिन भारत में महिलाओं को बचाना पड़ता है, लेकिन बिग बॉस में भी सब खुले आम होता है, अब मैं इतने अश्लील कार्यक्रम का कैसे हिस्सा बन सकता हूं।

'मैं तुम्हें सिंगल रूम ही दिलवाऊंगा'

'मैं तुम्हें सिंगल रूम ही दिलवाऊंगा'

साथ ही मुकेश खन्ना ने अपने साथ का एक किस्सा भी शेयर किया, जब वो महाभारत की शूटिंग कर रहे थे तो एक बार लंदन गए थे, जहां रवि चोपड़ा सबको एक रूम में दो-दो लोगों को रहने के लिए कह रहे थे, तब मैं उनके पास गया और बोला कि मैं किसी के साथ रूम शेयर नहीं करता, जिस पर रवि ने हंसते हुए कहा कि इसमें परेशान होने वाली बात नहीं है, मैं तुम्हें सिंगल रूम ही दिलवाऊंगा।

'3 महीने तक लोग एक घर के अंदर रहते हैं'

तो जब मैंने वहां एडजस्ट नहीं किया तो इस वाहियात शो में कैसे जा सकता हूं , जहां 3 महीने तक लोग एक घर के अंदर रहते हैं और फिर उसके बाद उलूल-जुलूल हरकतें करते हैं। मैं ऐसे घर में कैसे रहूं जहां आप कैमरों की नजरों में हैं। साथ में 10 आदमी जिंदगी बिता रहे हैं जिनका आपसे ना कोई लेना है ना ही कोई देना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+