किसान आंदोलन को लेकर मीडिया ने पूछा सवाल तो सलमान खान ने कहा- 'सबसे नेक काम किया जाना चाहिए...'

किसान आंदोलन को लेकर मीडिया ने पूछा सवाल तो सलमान खान ने कहा- 'सबसे नेक काम किया जाना चाहिए...'

Salman Khan On Farmers Protest: देश में जारी किसान आंदोलन को लेकर विदेशी हस्तियों के बयान के बाद देश के तमाम बड़े कलाकार और खिलाड़ियों की ओर से बयान आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का भी किसान आंदोलन पर बयान सामने आया है। गुरुवार को मुंबई में एक म्यूजिक शो के लॉन्च के दौरान सलमान खान से मीडिया ने किसान आंदोलन और विदेशी हस्तियों द्वारा दिए जा रहे बयान पर सवाल पूछे। सलमान खान ने संतुलित अंदाज में अपना जवाब देते हुए कहा, ''सही काम करना चाहिए। सबसे सही बात की जानी चाहिए और सबसे नेक काम किया जाना चाहिए।'' सलमान खान ने सेफ तरीके से किसान आंदोलन के मुद्दे पर कुछ भी ज्यादा नहीं बोला। सलमान खान से पहले सिनेमाजगत की कई हस्तियों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video

    Farmers Protest पर जब Salman Khan से पूछा गया सवाल, तो जानिए उन्होंने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    Salman Khan

    बॉलीवुड के तीनों खान में से सलमान खान पहले वो अभिनेता हैं, जिन्होंने किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख खान और आमिर खान ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोला है। इस म्यूजिक शो के लॉन्च के दौरान सलमान खान से यहां वैलेंटाइन डे (Valentine Day) को लेकर भी सवाल किए गए थे। जिसका सलमान खान ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा, वैलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना देना भाई या इससे सिर्फ मेरा ही लेना देना है?

    फिल्मी सितारों ने कहा- देश में एकजुटता बनाए रखिए

    पिछले दो दिनों से किसान आंदोलन को वैश्विक स्तर पर कई बड़े कलाकरों का समर्थन मिल रहा है। अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना, एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलिफा ने किसान आंदोलन को सपोर्ट किया है। जिसके बाद भारतीय कलाकरों ने हैशटैग #indiatogether के साथ इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रखी। अक्षय कुमार, अजय देवगन, कंगना रनौत सहित तमाम कलाकरों ने देश में एकजुटता बनाए रखने की अपील की है।

    क्रिकेटरों ने भी विदेशी हस्तियों को दिया जवाब

    फिल्मी सितारों के अलावा क्रिकेटर विराट कोहली, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और कोच रवि शास्त्री समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने भी ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन भारत का आंतरिक मामला है। विराट कोहली ने ट्वीट कर कहा, ''असहमति के इस दौर में एकजुटता बनाए रखें। किसान देश का अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इसका हल निकाल लिया जाएगा।''

    भारत में तीन कृषि कानून को लेकर नवंबर के अंत से हजारों किसान दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन में हिस्सा लेने वाले ज्यादातर किसान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+