मोदी के मंत्री के साथ सलमान खान की साइकिल 'रेस', सामने आया वीडियो
मोदी के मंत्री के साथ सलमान खान की साइकिल रेस, सामने आया वीडियो
Recommended Video

मेचुका। अभिनेता सलमान खान का अरुणाचल प्रदेश से एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और अरुणाचलप्रदश के सीएम पेमा खांडू के साथ साइकिल चलाते दिख रहे हैं। सलमान दोनों नेताओं के साथ मेचुका में साइकिलिंग कर रहे हैं। सलमान खान अरुणाचल प्रदेश के मेचुका फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचे हैं।
सलमान खान लुधियाना में अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे थे लेकिन गुरुवार को शूटिंग बीच में छोड़ वो केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू के साथ अरुणाचल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री का विमान उनको लेने हलवारा एयरपोर्ट पहुंचा, जिसके बीस मिनट के अंदर केंद्रीय मंत्री का विमान सलमान को साथ लेकर उड़ गया। सलमान खान केंद्रीय मंत्री रिजिजू के पुराने मित्र हैं।

बताया जा रहा है कि मेचुका फेस्टिवल में सलमान इंटरनेशनल मोटर साइक्लिंग का उद्घाटन भी करेंगे। इसके बाद वह वह मुंबई के लिए लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications