सलमान ने मानी मां की बात, बर्थडे पर यूलिया के लिए लेकर पहुंचे डायमंड रिंग
नई दिल्ली। सिंगर और मॉडल यूलिया वंतूर ने हाल में ही में अपना जन्मदिन मनाया है। खास बात ये है कि दूसरे दोस्तों के साथ-साथ खास दोस्त सलमान से उन्हें एक स्पेशल गिफ्ट मिला। मीडिया में आई रिपोर्ट्स की मानें तो बर्थडे पर सलमान यूलिया के लिए डायमंड रिंग लेकर पहुंचे। खास बात ये है कि सलमान को उनकी मम्मी ने यूलिया के लिए डायमंड रिंग ले जाने की सलाह दी थी।

24 जुलाई को यूलिया ने मनाया अपना बर्थडे
24 जुलाई को यूलिया वंतूर ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस दिन यूलिया ने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर मस्ती की। सलमान खान ने इसी दौरान उनको ये खास तोहफा दिया। यूलिया भी खास अंगूठी को पाकर काफी खुश हैं।

खूब रहे हैं सलमान और यूलिया के अफेयर के चर्चे
सलमान खान और यूलिया वंतूर ने एक-दूसरे को दोस्त से ज्यादा कभी कुछ नहीं कहा है। लेकिन दोनों के बीच अफेयर की खबरें बीते चार-पांच साल से लगातार आती रही हैं। यूलिया ना सिर्फ सलमान खान के साथ उनकी पार्टीज में नजर आती हैं बल्कि उनके परिवार के फंक्शन में भी वो दिखती हैं।

सलमान दबंग-3 की तैयारी में लगे
काम की बात की जाए तो यूलिया अपने प्रोजेक्ट में बिजी हैं। तो सलमान इन दिनों दबंग-3 की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की करीब आधी शूटिंग हो भी गई है। दबंग सीरीज की ये तीसरी फिल्म होगी। इस साल दिसंबर में ये फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म में एक बार फिर सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ होंगी। इस साल ईद पर सलमान की भारत रिलीज हुई थी। जो हिट रही थी।












Click it and Unblock the Notifications